सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। महाराजा अग्रसेन चौक पर युग प्रवर्तक महाराजा अग्रसैन की पूजा अर्चना की गई। आरती के मुख्य यजमान एमजीएम स्कूल के प्रबंधक सौरभ सिंघल एवं उनकी धर्मपत्नी चार्टर्ड अकाउंटेंट श्रीमती साधना सिंघल रहे। रेलवे स्टेशन स्थित महाराजा अग्रसैन चौक पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल के प्रबंधक सौरभ सिंघल ने कहा कि वैश्य समाज युग प्रवर्तक महाराजा अग्रसैन के सिद्धांतों पर चलकर राष्ट्र सर्वाेपरि की भावना से कार्य कर रहा है। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन संगठन सबको साथ लेकर चल रहा है। हम सबको चाहिए कि समाज की जब भी कोई कार्यक्रम हो अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी एकता का परिचय दें। चार्टर्ड अकाउंटेंट श्रीमती साधना सिंघल ने कहा कि समाज में बच्चों को भी आगे आना चाहिए। सामाजिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी हो, तभी समाज मजबूती की ओर अग्रसर होगा। समाज के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। जिला अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और सभी से निवेदन किया कि आगामी राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाएं और घर-घर तिरंगा लहराये। उन्होंने कहा कि अगले माह 22 सितंबर को होने वाली महाराजा अग्रसैन जयंती भी धूमधाम से मनाई जाएगी। जिसमें सपरिवार पहुंचकर अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें। अंत मे वैश्य अग्रवाल समन्वय समिति के पूर्व अध्यक्ष योगेश कुछल के सुपुत्र कुणाल के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया।
