मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। मेरठ राउंड टेबल 350 ने अपने वार्षिक सामाजिक आयोजनों की शुरुआत एक भक्ति एवं भावनाओं से भरे कार्यक्रम “छप्पन भोग विद पेरेंट्स” के साथ बाबा औघड़नाथ मंदिर, मेरठ कैंट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में टैब्लर्स ने अपने माता-पिता के साथ भगवान ठाकुर जी को छप्पन भोग समर्पित किया। भजन-कीर्तन, खीर वितरण एवं प्रसादी के साथ यह आयोजन आध्यात्मिक आनंद से भरपूर रहा। इस विशेष अवसर पर आदर्श स्कूल, गगोल रोड के 25 मूक-बधिर बच्चों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और भक्ति भाव में भागीदारी की। उनके लिए विशेष रूप से खीर और प्रसाद की व्यवस्था की गई। यह आयोजन संस्कार, सेवा और परिवारिक मूल्यों को समर्पित रहा, जिसका उद्देश्य नई पीढ़ी में सामाजिक जुड़ाव और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देना है। कार्यकारिणी 2025-26 से इस अवसर पर प्रखर मित्तल चेयरमैन,,रचित गुप्ता ,वाइस चेयरमैन,आवेज गर्ग आई.पी.सी,,सागर गुप्ता सेक्रेटरी, अंशुमन गुप्ता ट्रेजरर उपस्थित रहे।
