मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरधना पर मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम कैंप का आयोजन किया गया। कैम्प का शुभारंभ समाजसेवी शाहवेज अंसारी द्वारा विधिवक रूप से फीता काट कर किया गया। कैम्प में मानसिक बीमारी जैसे उदासी, डिप्रेशन, नींद ना आना,मानसिक तनाव, सिर दर्द, चक्कर आना, मिर्गी के दौरे, डिस्टेरिमा बैश्व सडिकोमिस आदि बीमारियों के लिए निःशुल्क परामर्श व दवाईयां प्रदान कराई गई। इस दौरान डॉ. कमलेन्द्र किशोर ( मनोचिकित्सक जिला अस्पताल ) ने शिविर में आये 350 मरीजों को उचित परामर्श दिया। इस दौरान डॉक्टर विभा नागर, डॉक्टर विनिता आदि ने मरीजों को देखा, साथ ही सरधना स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर संदीप गौतम (चिकित्सा अधीक्षक) डॉ. शशीलाल (चिकित्सा अधिकारी), नरेंद्र कुमार, मो० इशरार, सुरेन्द्र कुमार, अमरदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।
