सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। सीबीएसई बास्केट बॉल (क्लस्टर-19) टूर्नामेंट में मैच के दूसरे दिन भी अंडर-14 व अंडर-17 वर्गों के रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। नीय चन्द्र नगर स्थित आशा मार्डन स्कूल में आयोजित टूर्नामेंट में दूसरे दिन प्रधानाचार्य डॉ.दिव्य जैन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के अंडर-14 आयु वर्ग में एस्टर पब्लिक स्कूल ने 20-10 अंको से, मयूर स्कूल ने 12-02 अंको से जीत हासिल की, जबकि सैंट फेडालिस स्कूल ने 30-02 से, डीपीएस बिजनौर ने 13-08 से और गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल ने 16-08 अंको से जीत हासिल की। दूसरी ओर अंडर-17 आयु वर्ग में आचार्य कुलम ने 23-02 अंको से, डीपीएसजी मेरठ रोड ने 16-06 अंको से और खेतान स्कूल ने 16-12 अंको से जीत प्राप्त की। इसी तरह आशा मॉडर्न स्कूल ने विज्डम ग्लोबल स्कूल को 22-1 अंको से हरा दिया। इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य दीपक राजा, डिप्टी उपप्रधानाचार्या श्रीमती एकता कपूर व अन्य अध्यापक तथा अध्यापिकाएँ उपस्थित रही।
