सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित जिला महासम्मेलन में वक्ताओं ने प्रदेश में फार्मासिस्टों के रिक्त पदो पर तत्काल भर्ती करने और उपकेन्द्रों पर फार्मासिस्ट के पद सृजित करते हुए नियुक्ति दिये जाने की पुरजोर तरीके से मांग उठायी गयी। नुमाइश कैम्प स्थित नवयुग पार्क में फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला महासम्मेलन को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि भूषण सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में फार्मासिस्ट के रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती की जाये। उपकेंद्रों पर फार्मासिस्ट के पद सृजित करते हुए नियुक्ति दी जाए। फार्मेसी प्रैक्टिस एंड रेगुलेशन एक्ट तत्काल लागू किया जाए। होलसेल दवा व्यवसाय में फार्मासिस्ट की अनिवार्यता की जाए। शेड्यूल को समाप्त करते हर जगह दवा का वितरण भण्डारण एवं रखरखाव सिर्फ फार्मासिस्ट से कराया जाए और उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल का आगामी चुनाव ऑनलाइन कराया जाए। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्टों के मुद्दों को उत्तर प्रदेश सरकार के समक्ष रखा जाएगा। अगर प्रदेश सरकार फार्मासिस्ट की मांगो को नहीं मानती है, तो संगठन आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा। राष्ट्रीय महासचिव वीक. सिंह ने कहा कि आने वाले समय में आगामी फार्मेसी काउंसिल उ.प्र. के चुनाव में अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन को जीताने का कार्य करें। प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार ने कहा कि अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन एक मात्र संगठन है, जो फार्मासिस्ट के हक की लड़ाई लड़ रहा है। संगठन मंत्री रजत सैनी ने कहा कि फार्मासिस्ट इंटरशिप के नाम पर फार्मासिस्ट का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जिला महासम्मलेन में जिलाध्यक्ष संदीप आर्य, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष तनिष्क त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण धवल, अक्षय मिठारिया, जानशेर खान, सनुज तेजान, मु.नगर जिलाध्यक्ष नवीन खत्री, अक्षय पेगवाल, दीपक सैनी, राजन बाबरे, मुकेश सैनी, अरबाज अंसारी, आरिफ, सैफ अली, दीपक, जगत सिंह, अखिल पोसवाल, केशर अराफात, अमित पालीवाल, मोहन सैनी, नीरज धीमान आदि रहे।
