मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। महावीर विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ फार्मसी मे फार्मसी के परिदृश्य की खोज , कैरियर, अवसर एवं भविष्य की संभावनाएं विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन हुआ जिसका विषय था- फार्मसी के परिदृश्य की खोज, कैरियर, अवसर एवं भविष्य की संभावनाएं तथा फार्मसी में प्रगति मुख्य वक्ता डॉ अनुज मित्तल (भ्प्डज् ब्वससमहम में निदेशक के पद पर कार्यरत है।जो फार्मसी के क्षेत्र में प्रतिष्ठित विशेषज्ञ माने जाते थे । कार्यक्रम की शुरुआत वाइस चांसलर प्रो॰(डॉ.) एस.डी. पांडेय , फैकल्टी ऑफ फार्मेसी की डीन डॉ॰ स्वेता गोयल और डा० अनुज मित्तल व विभाग अध्यक्ष डा० बिजेनदर कुमार ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फार्मसी के उभरते परिदृश्य की खोज-कैरियर के अवसर और भविष्य की संभावनाओ के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में (डा०)अनुज मित्तल ने मेडिकल कोडिंग, बायोइनफॉर्मेटिक्स , फार्माकोविजिलेंस , पर्सनलाइज्ड मेडिसिन व एआई और एमएल के बारे में विस्तृत जानकारी दी । साथ ही छात्रों को बताया की फार्मा क्षेत्र में रिसर्च एवं अनुसंधान के द्वारा हो रहे नये क्रांतिकारी बदलाव से अवगत कराया और इसके साथ ही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को लेकर पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी।उन्होंने न केवल वर्तमान तकनीकी एवं अनुसंधान उन्नतियों पर चर्चा की बल्कि छात्रो को फार्मेसी में उपलब्ध करियर विकल्पों , स्टार्टअप सभावनाओ, औद्योगिक क्षेत्र, शोध संस्थानो और अंतरराष्ट्रीय अवसरों के बारे में भी जानकारी दी। अंत में महावीर विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो॰(डॉ.) एस.डी. पांडेय ने कहा कि छात्र-छात्राओ को अपने लक्ष्य को पहले ही निर्धारित कर लेना चाहिए और कठिन परिश्रम करना चाहिए क्योंकि आने वाले समय में फार्मेसी में अनेकों रोजगार होंगे। कार्यक्रम में उपस्थित फार्मेसी विभाग के समस्त शिक्षकगण व छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
