मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। ट्रांसपोर्ट नगर में कावड़ मेला को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि राघवेंद्र कुमार मिश्रा एसपी यातायात, अरुण मिश्रा इंस्पेक्टर थाना टीपी नगर , विनय कुमार शाही टीआई ट्रैफिक मेरठ ने मुख्य रूप से भाग लिया । बैठक में एसपी ट्रैफिक ने सभी ट्रांसपोर्टों की बातों को बड़े ध्यान से सुना और अपनी बात रखी । सभी ट्रांसपोर्टर में एक मत से कहा हमारे लिए राष्ट्र और शांति पहले है। हम शासन प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे अगर हमें कल से भी गाड़ियां खड़ी करनी पड़ी तो हम खड़ी कर देंगे । हम चाहते हैं यह कावड़ मेला शांतिपूर्वक संपन्न हो हम तहे दिल से तन मन धन से अपने शासन प्रशासन के साथ हैं। किसी प्रकार की कोई समस्या हमें नहीं है आप जहां कहेंगे हमारा पूरा सहयोग आपके साथ है इस मीटिंग में अमरजीत चिन्योटी,राजकुमार सचदेवा ,राकेश विज ,पंकज अनेजा, अरुण चौहान , राज शर्मा,हरी गुप्ता ,सरदार जसविंदर सिंह संदीप गांधी, वेद प्रकाश गुप्ता, समीर कोहली ,साबू कोहली ने भाग लिया
