सहारनपुर । मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन ने जनपद के धर्म गुरूओं, मदरसा व स्कूल के शिक्षकों से टीडी व एनडीडी प्रोगाम एवं नियमित टीकाकरण में बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी एवं सहयोग करने की अपील की। मुख्य विकास अधिकारी आज यहां विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित जनपद के धर्मगुरुओं, मदरसा एवं स्कूल टीचर्स की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नियमित टीकाकरण से अनेक बीमारियों से बचाव हो सकता है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.प्रवीण कुमार ने बताया कि विगत् 1 से 31 अगस्त तक टीडी टीकाकरण अभियान एवं 11 अगस्त से राष्ट्रीय .मि मुक्ति दिवस किया जाएगा, जिसमें कक्षा 5 एवं कक्षा 10 तक के बच्चों को जिन्हे टीडी का टीका नहीं लगा हैं उन्हें टीडी का टीका लगाया जायेगा। उनके द्वारा सभी धर्मगुरुओं, मदरसा एवं स्कूल टीचर्स से बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सेदारी करने और आमजन को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। यूनिसेफ के जिला समन्वयक अमित शर्मा ने बताया गया कि यदि समय से बच्चे का टीकाकरण कर दिया जाए तो 12 जानलेवा बीमारियों से बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित किया जा सकता है। इस अवसर पर एसीएमआरसीएच डॉक्टर कपिल देव, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुमन गौतम, मदरसा दारुल उलूम से डॉक्टर मतलब हसन, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक मलिक एवं मदरसा टीचर्स उपस्थिति रहे।
