मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। बॉम्बे बाजार चौंबर भवन मैं तीज उत्सव का आयोजन सरगम आर्ट कल्चरल सोसायटी द्वारा भव्य रूप से किया गया। इस आयोजन मैं प्रमुख रूप से अजरा खान , बुशरा खान, स्वीटी, सपना वर्मा पूनम गिल, पूजा सिंघल ,रिया, करुणा चौधरी, निशा, रजनी लुबाना, सीमा, कायनात, शगुन जॉर्ज, शाहीन खान, एडवोकेट यशोदा यादव, कल्पना त्यागी, आसिफा परवीन, संगीता, सिल्क हयात, उषा शर्मा ,सुनीता मंडल, शालू शर्मा ,मेनका, पूनम श्री ,सिमरन ,बीना सहगल निशा कश्यप, क्षमा सिंगर, नेहा राजपूत , सरदार मंजीत सिंह , मोहम्मद परवेज सलमानी ,राशिद सलीम नवा द्दीन एडवोकेट, दिलशाद मंसूरी, मंसूर उल इस्लाम, रईस भाई ए सी ,रईस कोटला, मोहम्मद अशरफ ,अब्दुल मलिक खान, नदीम भारती आदि रहे, जिनके नेतृत्व में यह उत्सव सांस्कृतिक रंग में रंगा नजर आया। इस विशेष अवसर पर महिलाओं को परिवार में उनके महत्व तथा समाज के प्रति समर्पण के संदेश पर केंद्रित वक्तव्य दिए गए कार्यक्रम में पारंपरिक परिधान, लोकगीत, नृत्य, और आपसी सहयोग की भावनाओं ने इस आयोजन को एक अनोखी सांस्कृतिक छटा दी। , जिसने इस उत्सव को अत्यंत सफल और स्मरणीय बना संस्था के अध्यक्ष जुनैद फारूकी ने सभी का आभार व्यक्त किया। मानसरोवर गार्डन में मनाया तीज महोत्सव, महिलाओं ने लोक गीतों पर किया नृत्य मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। दिल्ली रोड स्थित मानसरोवर गार्डन में तीज धूमधाम के साथ मनाया गया मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई, जहाँ शिव-पार्वती की विधिवत पूजा कर महिलाओं ने अपने सुहाग की लंबी उम्र और पारिवारिक सुख-शांति की कामना की। मंदिर प्रांगणों व पार्कों में झूले लगाए गए, जिन पर महिलाओं और बच्चियों ने सावन के गीतों के साथ झूला झूलते हुए त्योहार का आनंद लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोकगीत, नृत्य, तीज क्विज, और पारंपरिक व्यंजनों की प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने युवतियों को तीज की परंपरा और उसके महत्व से भी परिचित कराया। इस मौके पर चारू खन्ना, निधि गुप्ता ,वैशाली बंसल ,सुनीता बंसल ,वसुंधरा श्रीवास्तव ,रीमा वालिया ,मोनालिका बब्बर ,स्वाति अग्रवाल, कविता गुप्ता, मुक्ता सक्सेना, सोनिया सेठी, आशा,गीता आदि का विशेष सहयोग रहा।
