मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। डीएम वी0के0 सिंह द्वारा हस्तिनापुर खादर बाढ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया गया तथा मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियो को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होने संबंधित क्षेत्र के ग्रामीणो से वार्ता की तथा अधिकारियो द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है तथा स्थिति पर नजर बनाये हुए है। इस अवसर पर उन्होने कंट्रोल रूम, चिकित्सा कैम्प आदि का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त सूर्य कान्त त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी मवाना संतोष कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी, ग्रामीण उपस्थित रहे।
