सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन की बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए एरिया हैड, कन्वीनर व को-कन्वीनर के पदो पर आईआईए पदाधिकारियांे को नियुक्त किया गया, ताकि औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान त्वरित गति से कराया जा सकें। आईआईए सभागार में चैप्टर चेयरमैन गौरव चोपडा की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक बैठक में वर्ष 2025-2026 के लिए अतीश गुप्ता को कामधेनु औद्योगिक क्षेत्र, अनुज कुमार जैन को पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र व खाद्य विभाग, सन्दीप कपूर देहरादून रोड, जीनस गाबा को इंडस्ट्रीयल स्टेट दिल्ली रोड, शीबान हन्फी को मण्डी समिति रोड, वीके जैन को चिलकाना रोड जैन बाग व सुनील सैनी को कन्वीनर जिला उद्योग बन्धु, शिवम गोयल को कन्वीनर यूपीसीडा एंड आयूष विभाग, सचिन जैन को कंवीनर इंडस्ट्रियल स्टेट दिल्ली रोड, तनमय सचदेवा, गुलशन क्वात्रा को-कन्वीनर, कामधेनु औद्योगिक क्षेत्र, अमित अरोड़ा, पार्थ दहुजा को-कन्वीनर देहरादून रोड बनाया गया। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी ने कहा कि एरिया हैड बनाने का मुख्य उदेश्य उस औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को भली भाँति जानकर उनकी समस्या का समाधान कराने का रहेगा। उन्होंने बताया कि जिला उद्योग बंधु मंच उद्यमियो की समस्याओं का समाधान कराने का बहुत ही अच्छा मंच है। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा रोजगार से जुडा प्रोत्साहन (ईएलआई) स्कीम लागू की गई है, जिसके तहत पहली बार रोजगार प्रोत्साहन किये जाने एवं नियोक्ता या कर्मचारी को फाइनेंसियल स्पोर्ट का प्रावधान है। इस योजना का लाभ आगामी 1 अगस्त से 31 जुलाई 2027 के बीच सृजित रोजगार पर लागू होगा। केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य .ष्ण राजीव सिंघल व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद सडाना ने कहा कि आईआईए जल्द ही यू-टयूब चैनल बनाने जा रही है, जिसमें आईआईए की सभी गतिविधियों को पोस्ट किया जायेगा ताकि सदस्यों तक आईआईए की गतिविधियां पहंुच सकें। मंडलीय अध्यक्ष सतीश अरोड़ा ने संस्था को मजबूत बनाने के लिए मैम्बरशिप ग्रोथ बढ़ाने पर जोर दिया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष परविन्दर सिंह, सुरेन्द्र मोहन कालड़ा, अशोक गॉधी, राजेश सपरा, हरजीत सिंह, विनय दहूजा, प्रमोद कुमार गोयल, नवीन ठक्कर, नौशाद अली, सचिन जैन, संयम सैठी, सौरभ रोहिला, गौरांग अरोड़ा, अंशुल गोयल, मंयक गोयल आदि सदस्य उपस्थित रहे।
