मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर बृजमोहन स्कूल फॉर द ब्लाइंड , लोहियानगर मेरठ में मुख्य अतिथि डॉ. राजीव अग्रवाल एवं सम्मानित अतिथियों द्वारा ध्वाजारोहण किया गया । विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. राजीव अग्रवाल ने बच्चों एवं शिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । अंत में राजीव सिंघल ने सभी का आभार व्यक्त किया । इस विशेष अवसर पर सी.ए. राजीव अग्रवाल ,राहुल अग्रवाल , डॉ. मनु शर्मा ,(डेंटिस्ट्री विशेषज्ञ) , डॉ. कोपल मित्थल शर्मा (नेत्र विशेषज्ञ) , राजीव सिंघल (चेयरमैन) ,डी.वी. सक्सेना, महेन्द्र स्वरूप जैन (उपाध्यक्ष) , अशोक कुमार गुप्ता (चेयरमैन) , ज्ञानेंद्र अग्रवाल (सचिव , ठडैठ) , डॉ. आलोक कुमार अग्रवाल एवं समस्त ट्रस्टीगण प्रवीण शर्मा (प्रधानाचार्य) , उपासना शर्मा (उप-प्रधानाचार्य) एवं समस्त अध्यापक गण मौजूद रहे । कार्यक्रम में कु. संजना , कु. रिदा जेहरा , कु.माही ,पवन , अबूजर तथा दक्ष स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर प्रवीण शर्मा , उपासना शर्मा,वैभव शर्मा को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इसके साथ ही अन्य विशिष्ट शिक्षकों को भी स्मार्ट केन प्रदान की गयी ।
