मेरठ। जिला भीम आर्मी मेरठ के तत्वाधान में भीम आर्मी भारत एकता मिशन का 10 वां स्थापना दिवस मेरठ कमिश्नरी चौक पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस के उपलक्ष में भीम आर्मी जिलाध्यक्ष मेरठ बिजेंद्र सूद एवं महानगर अध्यक्ष गौतम भैया व उनकी टीम के द्वारा यातायात नियमों का पालन एवं सुरक्षा संदेश देते हुए बिना हेलमेट के चलने वाले दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरण व लड्डू खिलाकर की स्थापना दिवस मनाया । इस दौरान भीम आर्मी जिलाध्यक्ष मेरठ बिजेंद्र सूद ने कहा कि संगठन के संस्थापक सांसद चन्द्रशेखर आजाद पिछले 10 सालों से गरीबों, शोषितों, असहाय, और मजलूमों की लडाई लड रहे है। उन्होंने कहा कि सांसद चन्द्रशेखर आजाद संसद में हमेशा शोषित वर्ग के अधिकारों की आवाज उठाते रहते हे। इस दौरान सभी पदाधिकारियों को पार्टी के संस्थापक संस्थापक सांसद चन्द्रशेखर आजाद की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आवहान भी किया । इस दौरान जिला प्रवक्ता रवि नागवंशी, महानगर प्रभारी चतर सिंह जाटव,जिला संगठन मंत्री मनमोहन सिंह, जिला उपाध्यक्ष निक्की जाटव, जिला उपाध्यक्ष आकाश निम्मी, महानगर महासचिव सूर्यकान्त बौद्ध,ब्लॉक अध्यक्ष कपिल सतवाई, विकास कुमार एडवोकेट, राहुल महलका, करण कुमार, राणा सिंह, मोनू भीड़वाल, राहुल चन्द्र, कुलदीप सराय काजी उपस्थित रहे।
