सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। चिलकाना क्षेत्र के ग्राम पटना में भगवान शिव व भैरव बाबा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले पूजा पाठ कर व गांव की महिलाओं , पुरुषों ने कलश यात्रा निकाली और सुख शांति के लिए पूजा अर्चना की। सरसावा रोड स्थित ग्राम पटना में भैरव बाबा व काली माता मूर्ति स्थापना के लिए पूजा पाठ किया। जिसमें सर्वप्रथम पंडित अनिल वशिष्ठ व आचार्य अंकुर दीक्षित ने मंदिर प्रांगण में मूर्तियों की पूजा कराई और कर्मकुटि व अग्नि अवरण विधि कराकर ढोल नगाड़ों के साथ गांव की महिलाओं ने कलश यात्रा निकाल कर सभी के लिए सुख शांति की प्राथना की। इस दौरान कलश यात्रा में पंडित रामबीर शर्मा, पंडित जगदीश शर्मा , बी.एस.एम.इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्याम सिंह सैनी, पिंटू सैनी, ताराचंद, प्रीतम सिंह, अशोक कुमार,शेर सिंह, वरुण सैनी, नरेंद्र कुमार, नीलम सैनी, रीना , प्रियंका उपाध्यय , सोनिया आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे। महाराजा अग्रसैन की प्रतिमा पर की पुष्पांजलि सहारनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वाधान में महाराजा अग्रसैन की आरती उतारी गयी। इस दौरान महाराजा अग्रसैन चौक पर लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करने की भी घोषणा की गई। स्थानीय रेलवे स्टेशन महाराजा अग्रसैन चौक पर मुख्य अतिथि संजीव गोयल के नेतृत्व में महाराजा अग्रसैन की प्रतिमा पर आरती व पुष्पांजलि की गई। इससे पूर्व संदीप गुप्ता व रजनीश अग्रवाल ने मुख्य अतिथि संजीव गोयल का पटका व माला पहना कर स्वागत किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बताया कि पिछले लगभग 13 वर्षों से महीने के पहले रविवार को आरती का प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में महाराजा अग्रसेन चौक पर लक्ष्मी जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी व पिछले महीने आईवीएफ द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में 50 बार से अधिक ब्लड डोनेट करने वाले सदस्यों का शीघ्र ही राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान किया जाएगा।
