मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला की अध्यक्षता में विद्युत परिषद की एक बैठक का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया। बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए विश्वविद्यालय परिसर के भूगोल विभाग में संचालित बी.ए.ध्बी.एससी. तथा एम.ए.ध्एम.एससी. भूगोल पाठ्यक्रमों को अब क्रमशः बी.ए. ऑनर्स भूगोल तथा एम.ए. भूगोल के नाम से चलाने का निर्णय लिया गया। विभिन्न पाठ्यक्रमों की बोर्ड ऑफ स्टडीज द्वारा प्रस्तुत पाठ्यक्रम संरचनाओं (सिलेबस) से संबंधित निर्णयों को परिषद द्वारा अनुमोदित किया गया। शासन के निर्देशानुसार, जिन पाठ्यक्रमों में विगत तीन वर्षों के दौरान 10 से कम प्रवेश हुए हैं, उन पाठ्यक्रमों को बंद करने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रति कुलपति प्रोफेसर मृदुल कुमार गुप्ता, कुलसचिव श्री धीरेंद्र कुमार वर्मा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर भूपेंद्र सिंह, शोध निदेशक प्रोफेसर बीरपाल सिंह, प्रोफेसर अतवीर सिंह, प्रोफेसर राकेश कुमार शर्मा, प्रोफेसर आलोक कुमार, प्रोफेसर जितेंद्र ढाका, प्रोफेसर दिनेश कुमार, प्रोफेसर अनिल मलिक, प्रोफेसर बिंदु शर्मा, प्रोफेसर नीलू जैन गुप्ता, प्रोफेसर अनुज कुमार, प्रोफेसर रविन्द्र कुमार, प्रोफेसर शैलेंद्र शर्मा, प्रोफेसर मुकेश शर्मा, डॉ. संजीव शर्मा, डिप्टी रजिस्ट्रार श्री विकास आदि रहे। कुमार, डॉ. मौजपाल सिंह एवं मीडिया सेल सदस्य श्री मितेंद्र कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में मंगलवार को कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला की अध्यक्षता में कार्य परिषद की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें निम्नलिखित निर्णय लिए गएमंगलवार को हुई एकेडमिक काउंसिल में लिए गए निर्णय की संपुष्टि की गई 15 शोध छात्रों को शोध उपाधि प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया इस अवसर पर प्रति कुलपति प्रोफेसर मृदुल कुमार गुप्ता, कुलसचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा वित्त अधिकारी रमेश चंद्र, कार्य परिषद सदस्य तथा मां शाकंभरी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वाई विमला, प्रोफेसर हरिभाऊ खांडेकर, डॉक्टर शैलेंद्र जायसवाल, प्रोफेसर बीरपाल सिंह, प्रोफेसर अतवीर सिंह, प्रोफेसर राकेश कुमार शर्मा, प्रोफेसर संजय कुमार, प्रोफेसर संजीव कुमार, डॉक्टर नाजिया तरन्नुम, मीडिया सेल सदस्य मितेंद्र कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
