मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। विक्टोरिया पार्क स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय, पीवीवीएनएल में ऊर्जा बंधु बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न औद्योगिक संगठनों ने भाग लिया। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की ओर से मेरठ मंडल अध्यक्ष तनुज गुप्ता, मेरठ चेप्टर अध्यक्ष अंकित सिंघल तथा पूर्व अध्यक्ष प्रमोद बंसल ने बैठक में भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता मुख्य अभियंता (शहरी) मनीष चोपड़ा और मुख्य अभियंता गुरजीत सिंह ने की। आईआईए मंडल अध्यक्ष तनुज गुप्ता ने औद्योगिक क्षेत्र से संबंधित अधिशासी अभियंता का कार्यालय औद्योगिक क्षेत्र में स्थानांतरित किए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि इससे उद्योगपतियों और उद्यमियों का समय बचेगा, क्योंकि वर्तमान कार्यालय काफी दूर स्थित है। आईआईए मेरठ चेप्टर अध्यक्ष अंकित सिंघल ने नए कनेक्शन के लिए प्रस्तावित किए जा रहे अत्यधिक अनुमानित खर्चों पर सवाल उठाए। इसके अतिरिक्त, औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार ट्रिपिंग की समस्या और आरएमयू उपकरणों से संबंधित मुद्दों को भी बैठक में गंभीरता भी तैयार किया जा सकता है। बैठक में ऊर्जा आपूर्ति को सुचारु और सुलभ बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण सुझावों पर चर्चा हुई और अधिकारियों ने सभी मुद्दों को संज्ञान में लेने का आश्वासन दिया।
