तेहरान/तेल अवीव एजेंसी। इजराइल और ईरान के बीच 5वें दिन भी संघर्ष जारी है। इस बीच ईरान के टॉप सैन्य अधिकारी मेजर जनरल अली शादमानी की एक हवाई हमले में मौत हो गई है। यह जानकारी ईरान की सेना ने दी है। शादमानी ईरान की खतम-अल-अनबिया हेडक्वार्टर्स यानी सैन्य आपात कमान के प्रमुख थे। उन्होंने 4 दिन पहले ही यह पद संभाला था। उन्हें इजराइली हमले में मारे गए मेजर जनरल गुलाम अली राशिद की जगह यह जिम्मेदारी दी गई थी। राशिद की मौत पिछले शुक्रवार को हुई थी। इस बीच इजराइली च्ड बेंजामिन नेतन्याहू ने जंग खत्म करने को लेकर कहा कि अयातुल्ला खामेनेई की हत्या से जंग बढ़ेगी नहीं, बल्कि खत्म होगी। इजराइली हमलों में अब 224 ईरानी मारे जा चुके है, जबकि 1,481 लोग घायल हुए हैं। वहीं, इजराइल में अब तक 24 लोग मारे गए हैं, जबकि 600 से ज्यादा घायल हैं।ईरानी सेना के डिप्टी कमांडर मेजर जनरल अली शादमानी की इजराइली हवाई हमले में मौत हो गई है। यह दावा इजराइली सेना ने किया है। शादमानी चार दिन पहले ही सेना के डिप्टी कमांडर बने थे। उन्होंने मेजर जनरल गुलाम अली राशिद की जगह ली थी। राशिद की मौत 13 जून को एक हवाई हमले में हुई थी। इसके बाद ईरानी सुप्रीम लीडर ने शादमानी को खतम-उल-अनबिया का चीफ बनाया था। इजराइली सेना ने कहा कि शादमानी ईरान के सर्वोच्च लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई के सबसे करीबी सैन्य व्यक्ति माने जाते थे। उन्होंने ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स और ईरानी सेना दोनों की कमान संभाली थी। ट्रम्प बोले- ईरान के साथ बातचीत करने के मूड में नहीं: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान के साथ बातचीत करने के मूड में नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने पहले कहा था कि वे चाहते हैं कि इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष खत्म हो जाए। उन्होंने कहा था कि वह अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और अमेरिकी मिडिल ईस्ट दूत स्टीव विटकॉफ को बातचीत के लिए भेज सकते हैं। बाद में, उन्होंने स्पष्ट किया कि वह ईरान के साथ बहुत ज्यादा बातचीत नहीं करना चाहते हैं। ट्रम्प ने कहा, श्मैंने यह नहीं कहा कि ईरान और इजराइल के बीच सीजफायर हो। मैं ईरान के साथ परमाणु समस्या का स्थायी हल चाहता हूं। मैं चाहते हूं कि ईरान पूरी तरह से परमाणु हथियारों को त्याग दे।
