मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। शिक्षा के क्षेत्र में विद्या यूनिवर्सिटी सदैव ही लीक से हटकर कार्य करता है। सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन के क्रम में करियर कॉउंसिलिंग सत्र एडुस्पार्क ई 3 एक्सप्लोर, एक्सपीरियंस एक्सेलद्ध का आयोजन किया गया जिसमें आरएन इंटरनेशनल स्कूलए पल्लवपुरम के 11वी एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने भविष्य में करियर के चयन को लेकर प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम की सफलता पर विद्या यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति प्रदीप कुमार जैन एवं प्रो.चांसलर विशाल जैन का आशीर्वाद छात्रों को प्राप्त हुआ। कुलपति डॉ. हीरेन दोशी ने इस सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी और छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में आर.एन.इंटरनेशनल स्कूल पल्लवपुरम के कक्षा 11वीं एवं 12वीं के 62 छात्र.छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस सत्र में मानविकी, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के छात्रों ने हिस्सा लिया और विभिन्न विभागों की शैक्षिक यात्रा का अनुभव प्राप्त किया। छात्रों ने बीफार्मा डीफार्मा विज्ञान विभाग बीटेक विद्या स्कूल ऑफ बिजनेस,विधि विभाग, फैशन, फाइन आर्ट्स ,तथा मल्टीमीडिया एवं मास कम्युनिकेशन विभागों का भ्रमण किया। उन्होंने एप्पल लैब, विभिन्न प्रयोगशालाएं, रोबोटिक्स लैब, पुस्तकालय, आर्ट गैलरी, स्टूडियो एवं मूट कोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाओं को देखा और समझा।ं इस अनुभवात्मक सत्र में छात्रों ने न केवल विभिन्न क्षेत्रों को करीब से जाना बल्कि उन्होंने आनंदपूर्वक सीखने की प्रक्रिया में भागीदारी भी की। इस दौरान डीन डॉ.रीमा वार्ष्णेय ने करियर काउंसलिंग सत्र में विद्यार्थियों को 12वीं की तैयारी कैसे करें। उसके बाद करियर का चयन कैसे करें आदि अनेक प्रश्नों को लेकर विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने छात्रों को भविष्य की संभावनाओं एवं करियर विकल्पों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। इस मौके पर आशु भाषण प्रतियोगिता हुई जिसमें छात्र दक्ष और छात्रा आकांक्षा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नकद पुरस्कार और कूपन प्राप्त किए। कई अन्य विद्यार्थियों ने भी प्रभावशाली प्रयास किए और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अन्त में सभी विद्यार्थियों को प्रमाण.पत्र प्रदान किया गया।
