मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। कैंट स्थित सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल के इंटीग्रेटेड स्टार कोर्स के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इस वर्ष करण पिलानिया आईआईटी बॉम्बे,शिवांश तोमर आईआईटी खड़गपुर, संस्कृति शर्मा आईआईटी खड़गपुर, , माही आईआईटी कानपुर एवं भव्य गुप्ता बीएचयू में चयनित हुए हैं। यह पहली बार है जब मेरठ से किसी विद्यालय के विद्यार्थियों ने बिना किसी बाहरी कोचिंग के, केवल स्कूल के मार्गदर्शन में यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है । इस अभूतपूर्व सफलता के उपलक्ष्य में आज विद्यार्थियों के सम्मान में एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें स्कूल चेयरमैन डॉ. ओ.पी. अग्रवाल ने सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटॉप एवं ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, संकल्पशक्ति एवं शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का प्रतिफल है। स्कूल डायरेक्टर डॉ. हिमानी अग्रवाल, प्रधानाचार्य एन.पी. सिंह एवं इंटीग्रेटेड स्टार कोर्स के सीईओ डॉ. आर्यन अग्रवाल ने भी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
