मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। तिलक रोड स्थित नानद चन्द शिक्षा सदन जूनियर हाईस्कूल में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि आशा चौधरी (बीएसए) नानक चन्द ट्रस्ट के अवैतनिक सचिव राजेन्द्र शर्मा, अमित कुमार शर्मा, रीना शर्मा प्रधानाचार्या के द्वारा नानक चन्द के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत, देशभक्ति गीत, सुन्दर नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी को तालियां बजाने के मजबूर कर दिया। इस अवसर पर नानक चन्द ट्रस्ट के अवैतनिक सचिव राजेन्द्र शर्मा, अमित कुमार शर्मा, रीना शर्मा प्रधानाचार्या के द्वारा मुख्य अतिथि आशा चौधरी का स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि आशा चौधरी के द्वारा छात्र-छात्राओं के मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुनीत शर्मा, संदीप शर्मा, डॉ आनंद त्यागी, अनीता रानी, ओमबाला, कु. साबरीन, सुनीता, सुरजीत कुमार उपस्थित रहे।
