
मेरठ विशेष संवाददाता। परशुरामेश्वर महादेव मंदिर, ब्लॉक, शास्त्रीनगर का स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ प्रातः पं. दिनेग भारद्वाज द्वारा ध्वजारोहण से किया गया। इसके पश्चात पंचदेव पूजा, रुद्राभिषेक एवं हवन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य यजमान डॉ. आलोक शमी एवं डॉ. रहे ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। सायंकालीन भजन संध्या का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी सतीश शर्मा ने दीप प्रज्वलन कर किया। भजन संध्या का आयोजन श्री बाबाजी सेवा संस्थान अल्पना द्वारा किया गया। समारोह में श्रीराम आश्रम शुक्रताल के युवा संत दाण्डीस्वामी प्रवानन्द तीर्थ जी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान किए। कार्यक्रम में ब्राह्मण कल्याण परिषद के संरक्षक कृष्ण कुमार शमी (किशनी) ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया। संचालन में परिषद अध्यक्ष डॉ. अशोक शर्मा, सुधेश शमी, अनुज शर्मा, विवेक शमी, पुनीत त्यागी, पार्षद बद्री सुमित, क्षितिज शर्मा, दिलीप शर्मा, जी.बी.पी. शर्मा, बिजेन्द्र शमी आदि का विशेष सहयोग रहा। समारोह के अंत में फलाहार एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई।