मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। भारतीय किसान यूनियन (किसान सभा) के संस्थापक सदस्य चौधरी निखिल राव ने नगर पंचायत हर्रा में अवैध रूप से संचालित जनप्रिय मेरनेटी होम हास्पिटल के खिलाफ सीएमओ को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की है।
संगठन के संस्थापक सदस्य चौधरी निखिल राव ने आरोप लगाया कि हास्पिटल में एक नर्स काम कर रही है। जो कि अपने आप को डाक्टर बताती है। हास्पिटल में रेशमा पत्नि महताब की गलत तरह से डिलीवरी की गई है। जिसमें बच्चा भी पेट में मर गया है। भारतीय किसान यूनियन (किसान सभा) की मांग है कि हास्पिटल में डाक्टरों की डिग्री की जांच की जाएं। इसके साथ ही सम्बधित मानकों की जांच कराई जाएं। इस सम्बध में सीएमओं डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि सरधना स्थित हिमालय हास्टिपल और नगर पंचायत हर्रा में जनप्रिय मेरनेटी होम हास्पिटल के खिलाफ शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है।
जांच टीम बनाकर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान मनीष पाल, मजहर सैफी, असलम कस्सार, रहीश अकरम मौजूद रहे।
