
मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। ’’उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर भारत रत्न अटलबिहारी वाजपेयी (पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती ) पर कार्यालय उप श्रमायुक्त, श्रम भवन,बेगमब्रिज रोड़, मेरठ के प्रांगण में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा श्रम विभाग की ओर से कार्यशाला/विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यशाला का संचालन करते हुए सुधीर कुमार (श्रम प्रवर्तन अधिकारी) ने बताया कि उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं जनजागरूकता के उद्देष्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना तथा कन्या विवाह सहायता योजना के अन्तर्गत क्रमषः 03-03 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्रों का वितरण राजीव कुमार सिंह, उप श्रमायुक्त द्वारा किया गया। उप श्रमायुक्त राजीव कुमान सिंह ने बताया कि श्रमिकों के जीवन स्तर को उन्नत करने के लिए श्रम विभाग द्वारा उक्त योजनाएं संचालित की जा रही हैं तथा पात्रता के आधार पर ही श्रमिकों को इन विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। उप श्रमायुक्त ने बताया कि वर्श में 90 दिन से अधिक निर्माण श्रमिक के रूप में काम करने वाले श्रमिकों को ही उक्त योजना का लाभ प्रदान किया जाता है। उप श्रमायुक्त ने बताया कि निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु अटल आवासीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें वर्तमान में प्रवेष प्रक्रिया चल रही है, इन विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को उच्च कोटि की षिक्षा, आवास, भोजन आदि की निःशुल्क सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त श्रम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों हेतु ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन कराकर योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना,राष्ट्रीय पेंशन योजना संचालित हैं। श्रम कल्याण परिशद उत्तर प्रदेश द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उक्त जागरूकता कार्यषाला अवधेश कुमार वर्मा, सहायक श्रमायुक्त, सुधीर कुमार, शशिकान्त पाण्डेय, विनय कुमार दुबे, नीलम,श्रम प्रवर्तन अधिकारी, मेरठ सहित लगभग 35-40 श्रमिकों सहित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।