मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। देवनागरी महाविद्यालय मेरठ में सेठ दयानन्द गुप्ता की 5 वीं पुण्यतिथि पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर में महाविघालय के शंकर ऑडिटोरियम का जीणोद्धार के बाद पुर्न लोकार्पण पूर्व एमएलसी डॉ.सरोजनी अग्रवाल , डॉ. ओ.पी. अग्रवाल (प्रसिद्ध चिकित्सक व अध्यक्ष मेरठ कालिज मेरठ प्रबन्धक समिति ) द्वारा किया गया। इसके साथ ही दयानन्द गुप्ता शोध पीठ का भी लोकार्पण उनकी पत्नि राजबाला गुप्ता के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में डॉ.सरोजनी अग्रवाल ने कहा कि आज का दिन संस्थान के लिए ऐतिहासिक है। इस ऑडोटोरियम का निर्माण सांस्कृतिक गतिविधियों और आधुनिक सुविधाओं को ध्यान में रखकर किया गया। शोधपीठ के जरिये सेठ दयानंद गुप्ता के आदर्शो को आगे बढाने का काम किया जायेगा । कार्यक्रम का संचालन प्रो. बी.एस.यादव ने किया। इस अवसर पर संजय अग्रवाल, अजय अग्रवाल, डॉ. हिमानी अग्रवाल ( सदस्य राज्य महिला आयोग) डॉ. शिवानी अग्रवाल , रामकुमार गुप्ता, सुरेश जैन रितुराज, ज्ञानेन्द्र शर्मा, चौधरी जयवीर सिंह,डॉ. मनोज कुमार, प्रो. एस.के.शर्मा, प्रो. अनुराग शर्मा, प्रो. हिमांशु अग्रवाल उपस्थित रहे।
