
गाजियाबाद एजेंसी। आज भी शीत लहर चल रही है। आज से एनसीआर में मौसम बदलने का अनुमान है। जहां अगले 2 दिनों में 8 मिमी बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। एनसीआर के अलावा हापुड़, बुलंदशहर, नोएडा व आसपास के जिलों में भी मौसम करवट बदलेगा। रात में हवा की गति 12 किमी की रही। बुधवार सुबह से धुंध छाई हुई है, सुबह के समय न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहने का अनुमान है। दोपहर बाद बादल छाए रहने का अनुमान है। बीच बीच में धूप भी रहेगी। सुबह के समय लगातार हल्का कोहरा व धुंध है। 5 दिनों से सुबह से ही कोहरा छाया हुआ था, सुबह से समय पहले हल्की धुंध रही। दिन में दोपहर बाद धूप देखी गई। एक तरफ जहां शीत लहर जैसा मौसम है, वहीं हल्की बारिश के एक सप्ताह बाद भी मौसम सर्द था। शाम को फिर से सर्द हवाएं चलीं। दिन का अधिकतम पारा 19 डिग्री सेल्सियस रहा। एनसीआर में एक वीक में दूसरी बार मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 11 जनवरी की रात को भी हल्की बारिश हुई थी। 14 जनवरी को भी बूंदाबांदी से मौसम बदला था। इससे पहले 25 दिसंबर से लेकर अब तक 25 दिनों में तीसरी बार मौसम बदला है। अब 22 जनवरी से मौसम बूंदाबांदी का रहेगा।