
लखनऊ एजेंसी। यूपी के 10 जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। अयोध्या में विजिबिलिटी 30 मीटर तक पहुंच गई। आगरा में ताजमहल कोहरे की चादर में लिपटा रहा। 22 जनवरी से पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं। 50 जिलों में शीतलहर चलेगी। दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। सोमवार को फतेहपुर सबसे ठंडा जिला रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सबसे अधिक तापमान झांसी का रहा। यहां अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदलेगा मौसम: मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव के अनुसार-नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार फिर मौसम पलटेगा। 22 व 23 जनवरी को बारिश की संभावना है। उत्तरी पछुआ हवाओं के असर से रात में गलन बरकरार रहेगी। नए पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के पूर्वी जिलों में अधिक प्रभावी नहीं होगा। लखनऊ में सोमवार सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे 3 साल का रिकॉर्ड टूट गया। अधिकतम तापमान में 5.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, जबकि न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री बढ़कर 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा।