मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। मेरठ के कमिश्नर बनाए गए ऋषिकेश भास्कर यशोद ने सोमवार शाम को आयुक्त कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता के दृष्टिगत समस्त विभागों में समन्वय स्थापित करते हुये विकास कार्यों को गति प्रदान की जायेगी। औद्योगिक विकास, इन्फ्रास्ट्रक्चर, आमजन के कल्याण से संबंधित योजना एवं सुविधाओं पर विशेष फोकस रखते हुये कार्य किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधियों, आमजन व मीडिया से समन्वय स्थापित कर लोगों की समस्याओं का निस्तारण कराया जायेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, एसएसपी विपिन ताडा, उपाध्यक्ष एमडीए अभिषेक पाण्डेय, अपर आयुक्त अमित कुमार मौजूद रहे।
