
मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो।लोहिया नगर थाना क्षेत्र में कूड़ा प्लांट पर अवैध मिनी कमेला चलता मिला है। यहां कूड़े की आड़ लेकर कटान करने वाले पशुवध कर रहे थे। इसके बाद पशुओं के अवशेषों को यहीं छोड़कर फरार होगए। पशु अवशेषों के कारण दिनभर यहां से बदबू उठती है।। आसपास के लोगों का क्षेत्र में रहना दूभर हो गया है। लोगों की शिकायतों के आधार पर शुक्रवार को भाजपा पार्षद उत्तम सैनी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां कटान करने वाले नजर आए। जो लोगों को देखकर भाग गए। वहीं स्थानीय नागरिकों ने इसके खिलाफ थाने में तहरीर भी दी है। भाजपा पार्षद उत्तम सैनी ने बताया कि नगर निगम मेरठ के लोहिया नगर में कूड़ा प्लांट है। यहां कूड़े के ढेर की आड़ लेकर कटान हो रहा है। यहां पर मृतक पशुओं की खाल और उनका मांस बेचा जा रहा है। कहा पिछले एक साल से ज्यादा समय से यह अवैध गतिविधियां हो रही हैं। लेकिन नगर निगम इस और ध्यान नहीं दे रहा है। यहां से बदबू आती रहती है। कुत्ते अवशेषों और मांस को खींचकर ले जाते हैं। कुत्ते भी हिंसक हो रहे हैं। इसके कारण भूजल भी दूषित हो रहा है।कचरे की आड़ में चल रहा अवैध धंधाशुक्रवार को जब पार्षद टीम के साथ पहुंचे तो वहां कुछ लोग मिले। जो पशु अवशेष वहीं छोड़कर मीट लेकर जा रहे थे। पार्षद ने बताया कि जब उन लोगों से कुछ पूछा तो बोले कचरे की आड़ में सब चल जाता है। इसलिए हम यहीं काम करते हैं। इसके बाद वो लोग मौके से फरार हो गए। वहीं अपनी बाइक भी छोड़ गए। शोर सुनकर मौके पर स्थानीय लोग भी आ गए। स्थानीय लोगों ने थाने में तहरीर दी है। वहीं पार्षद ने नगरायुक्त सौरभ गंगवार और नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पूरे मामले की जानकारी दी है। नगर निगम अफसरों का कहना है कि जल्द मामले की जांच कराएंगे।