
मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर ने डॉ भीमराव अंबेडकर जी द्वारा निर्मित संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत मंगलवार को विचार गोष्ठी का आयोजन अंबेडकर पार्क नई बस्ती ललापुरा में किया। गोष्ठी में पहुंचे मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश असीम अरुण ने कहा कि कांग्रेस और सपा ने बाबा साहेब के संविधान को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने बाबा साहेब के सम्मान में एक भी कार्य नहीं किया। अनुसूचित जाति जनजाति की योजनाओं को बंद करने का काम किया। मोदी जी ने सम्मान भी दिया। योजनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि एक भ्रम फैलाया जाता है कि भाजपा आरक्षण खत्म कर देगी। भाजपा और प्रधानमंत्री ने आरक्षण के सिद्धांत को ओर मजबूत किया है। पिछड़ा वर्ग को भी आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम किया। महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण दिया। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी बताएं कि उन्होंने क्या कार्य किए। उनके काले कारनामे मुख्यमंत्री के रूप में हम सबके सामने रख चुके हैं। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य भारत के संविधान में निहित मूल्यों को जन-जन तक लेकर जाना है। संविधान महोत्सव के इस अभियान के द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद करके उनको श्रद्धासुमन अर्पित करना है। 11 से 25 जनवरी तक सभी जिला केन्द्रों में अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान पर गोष्ठियों का आयोजन किया जाना है। 15 से 25 जनवरी तक स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय एवं सभी शिक्षा संस्थानों में हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान विषय पर क्विज, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करना है 18 से 25 जनवरी तक युवा मोर्चा द्वारा अनुसूचित जाति छात्रावासों एवं कॉलेज संपर्क के माध्यम से युवाओं में भारत रत्न डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर के योगदान और भाजपा की संविधान के प्रति प्रतिबद्धता को प्रचारित किया जायेगा। 20 से 25 जनवरी तक अनुसूचित जाति वाले बाहुल्य जिलों में रैली एवं सभा का आयोजन होगा। 25 जनवरी को सभी बूथ एवं मण्डल पर पार्टी के कार्यकर्ता आमजन के साथ एकत्रित होकर के भारतीय संविधान के प्रस्ताव एवं नीति निर्देशक तत्व को पढ़ेंगे व संक्षिप्त में इस पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि डॉ. बीआर आंबेडकर के संघर्षों ने लाखों लोगों के भीतर उम्मीद जगाई। पूज्य बाबासाहेब भारतीय संविधान के शिल्पकार होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता के अमर पुरोधा हैं। जिन्होंने शोषितों और वंचितों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने पूरे भारत को संविधान सूत्र से जोड़कर देश की एकता और अखंडता को नई मजबूती प्रदान की। कांग्रेस और सपा ने पहुंचाया संविधान को नुकसानः उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने संविधान को नुकसान पहुंचाने का काम किया है, जबकि मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति और जनजाति के कल्याण के लिए काम किया है। मोदी सरकार ने आरक्षण को मजबूत किया है और पिछड़े वर्ग को भी इसका हिस्सा बनाया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को भी समाज में सम्मान दिलाने के लिए काम किया है, और उन्हें लोक सभा और विधान सभा में 1ध्3 की हिस्सेदारी का आरक्षण दिया है। असीम अरुण ने महाकुंभ और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी और कहा कि यह समय हमें अपने समाज और देश के लिए काम करने का अवसर देता है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अपने कर्तव्यों का पालन करें और देश के विकास में योगदान दें। ये रहे मौजूद: संगोष्ठी का आयोजन महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज की अध्यक्षता में हुआ। मंच संचालन संविधान गौरव अभियान सयोजक संजय त्रिपाठी ने किया। संगोष्ठी में कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, अनुसूचित मोर्चा महानगर अध्यक्ष विनय विरालिया, संयोजक राहुल गुप्ता, मनीष आदि रहे। ? प्रजापति, वरुण कुमार, डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी, कैलाश भारती आदि रहे। डॉ. रवि प्रकाश और मीडिया प्रभारी अमित शर्मा मौजूद रहे।