
लखनऊ/मेरठ। लखनऊ और मेरठ जिले में गुरुवार सुबह से कोल्ड डे का असर बना हुआ है। सुबह लखनऊ का तापमान 7 डिग्री तक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज अधिकतम तापमान 16 डिग्री तक रहने की संभावना है। दिन में तेज हवाएं चलेंगी। दो दिन बाद बारिश और बूंदाबांदी के भी आसार हैं। 11 जनवरी से बारिश और बूंदाबांदी की संभावना: मौसम विभाग के अनुसार अभी एक सप्ताह तक गलन और ठिठुरन का सिलसिला जारी रह सकता है। 10 जनवरी तक बर्फीली हवा से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। 11 और 12 को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। इसके असर से बादलों की आवाजाही के बीच बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। इसका असर पश्चिमी यूपी से शुरू होगा। लखनऊ समेत इसके आसपास के जिलों में भी इस दौरान बूंदाबांदी और बारिश की संभावना है। दिन का पारा गिरेगा, जिससे गलन और बढ़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद नमी की वजह से कोहरा छाएगा। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार पछुआ हवा की रफ्तार कम होने से कोहरा बढ़ने की संभावना है।:लखनऊ में बुधवार को दोपहर तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए। इसके बाद कोहरे की ओट में धूप निकली भी तो सर्द हवाओं के कारण ठंड का अहसास कम नहीं हुआ। शाम 4 बजे तक कोहरे के बीच से धूप की आंख मिचौली चलती रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 1.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से 3 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 82 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 64 फीसदी दर्ज की गई। लखनऊ-किशनगढ़ फ्लाइट 7 घंटे लेट खराब मौसम के कारण मस्कट से गुरुवार तड़के 3रू15 बजे लखनऊ आने वाला सलाम एयर का विमान (व्ट 705) करीब 35 मिनट देरी से पहुंचा। वहीं लखनऊ से मुंबई जाने वाला इंडिगो का विमान (6म 2238) सुबह 8 बजे के बजाय 40 मिनट देरी से उड़ान भर सका। लखनऊ से दोपहर 2रू20 बजे किशनगढ़ जाने वाला स्टार एयर का विमान (ै 5223) करीब 7 घंटा देरी से उड़ान भरने की उम्मीद है।