
बुलंदशहर संवाद सूत्र। सिकंदराबाद में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन शंकर ने एसडीएम को किसानों की अंश त्रुटि फार्मर रजिस्ट्री किसान समान निधि आदि की जांच करने के लिए ज्ञापन दिया। जिसमें जिलाध्यक्ष नरेंद्र प्रधान ने कहा कि इसमें ज्यादा किसानों के नाम गलत चढ़ा दिए गए हैं। जिसमें लेखपाल व राजस्व कर्मचारी की गलती है। इसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेशभर में एक अभियान चलाया जा रहा है। जिस अभियान में लेखपाल गांव-गांव जाकर खतौनी सही करे।
किसान समान निधि फार्मर रजिस्ट्री उसका एक फोटो खींचकर तहसीलदार एसडीएम को भेजेंगे। गांव के मौजिज व्यक्ति द्वारा जानकारी कर खतौनी में गलत नामों को सही किया जाए। पिता के नाम को ओर उनकी विरासत को ठीक कर कंप्यूटर पर चढ़ाया जाए। फार्मर रजिस्ट्री पटवारी के द्वारा कराया जाए। गांव-गांव जाकर अभियान को चलाया जाए।
भारतीय किसान यूनियन शंकर उपजिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। भूख हड़ताल आमरण अनशन को मजबूर होगा।
जिसके जिम्मेदार राजस्व विभाग और उपजिलाधिकारी की होगी। जिसमें भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रभारी अश्विनी पंडित ग्राम की समस्याओं से अवगत कराया। इस मौके पर योगेश प्रधान जिलाध्यक्ष छात्र प्रकोष्ठ, अशोक शर्मा, दिनेश फोजी, सलमान, कंछि नेता, राजवीर यादव वीरेंद्र सक्सेना, वीरेंद्र मास्टर, तेज सिंह, राज कुमार, मूलचंद प्रजापति, नवीन लाला, मोहित सैखपुर, अमन सलेमपुर, राहुल गुज्जर सहपनी आदि लोग मौजूद रहे।