
मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। में पुलिस ने नए साल के पहले दिन सुबह-सुबह तेल के अवैध गोदामों पर छापेमारी की है। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में पुलिस टीमें सुबह पहुंची। वहां कई इलाकों में छापेमारी की हैं। इस दौरान पुलिस ने दो जगहों पर तेल के अवैध गोदामों पर छापा मारा। जहां मिलावटी डीजल, पेट्रोल तैयार किया जा रहा था। यहां से पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में भी लिया है। साथ ही कई जगहों पर अवैध कटान होता मिला। भारी संख्या में पशुओं का कटान हो रहा था। अवैध कटान के दौरान 9 जिंदा पशु भी पकड़े हैं। अवैध कटान और तेल के अवैध गोदाम मिले: एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सुबह 6 बजे लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में पुलिस की टीमें चौकिंग के लिए निकली हैं। टीमों ने यहां अवैध कटान होता पकड़ा है। साथ ही मिलावटी तेल, डीजल तैयार करने वाले गोदामों पर भी छापामारा है। पुलिस ने यहां से 3 लोगों को हिरासत में लिया है। कहा कि काफी दिन से पुलिस को सूचना मिल रही थी कि यहां इस तरह का काम हो रहा है। काफी दिन से टीम मौके की तलाश में थी। आज सुबह यह छापेमारी की गई। दो जगहों पर तेल के अवैध गोदाम मिले हैं। यहां तेल के ड्रम भी मिले हैं। इसके लिए संबंधित विभाग को बता दिया गया है। बुधवार को पुलिस ने आबाद निवासी खुशहालनगर और शालीमार गार्डन में भूरे के अवैध डीजल पेट्रोल के गोदाम पर छापेमारी की। दोनों गोदाम से मिलावटी डीजल और पेट्रोल बरामद किया है। आरोपी लंबे समय से डीजल पेट्रोल का अवैध कारोबार कर रहे थे। आरोपी मिलावटी डीजल और पेट्रोल की सप्लाई शहर से लेकर देहात तक कर रहे थे। पुलिस पहुंचने की सूचना मिलते ही दोनों गोदाम के मालिक मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस उनके खिलाफ मुकदमा लिखकर उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। लिसाड़ी गेट में कई सालों से हाजी मिन्नी की पार्टनरशिप में अवैध डीजल पेट्रोल का कारोबार चल रहा है। पुलिस कितनी बार आरोपी के यहां छापेमारी कर भारी संख्या में अवैध डीजल और पेट्रोल की बरामदगी कर चुकी है। लेकिन उसके बाद हाजी मिन्नी ने खुद को कारोबार से अलग दिखाकर आबाद के साथ पार्टनरशिप कर ली थी। करीब एक महीना पहले ब्रह्मपुरी पुलिस ने समर कॉलोनी स्थित डी ब्लॉक में आबाद के अवैध डीजल पेट्रोल पर छापेमारी करते हुए सैकड़ों लीटर मिलावटी डीजल पेट्रोल बरामद किया था। ब्रह्मपुरी पुलिस को लंबे समय से क्षेत्र में हाजी मिन्नी द्वारा अवैध पेट्रोल और डीजल बनाने की जानकारी मिल रही थी। पुलिस की छापेमारी के दौरान मास्टरमाइंड हाजी मिन्नी और आबाद फरार हो गए थे पुलिस ने आबाद के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया था। वही पुलिस ने मास्टरमाइंड हाजी मिन्नी को बचाकर उसके खिलाफ कार्यवाही नहीं की थी। करीब 3 साल पहले भी खुशहाल नगर स्थित आबाद के अवैध डीजल पेट्रोल बनाने के गोदाम में भीषण आग लग गई थी जिसमें आबाद के पिता की जलने के कारण मौत हो चुकी है उसके बाद भी आरोपी अवैध डीजल पेट्रोल के कारोबार को लगातार करता आ रहा है। समाचार लिखे जाने तक मामले में अधिक जानकारी नहीं हो सकी पुलिस मामले की जांच में देर शाम तक जुटी रही।