मथुरा/वाराणसी/अयोध्या एजेंसी। 2024 के आखिरी दिनों में यूपी के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए 1 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। मथुरा के बरसाना में राधा-रानी के दर्शन के लिए भी जबरदस्त भीड़ उमड़ी है। गलियां फुल हैं। अयोध्या में रामलला का आशीर्वाद लेने के लिए डेढ़ लाख श्रद्धालु पहुंचे हैं। हनुमानगढ़ी में ऐसी भीड़ है कि 3-4 घंटे लाइन में लगने के बाद श्रद्धालु दर्शन कर पा रहे हैं। मथुरा के बांके बिहारी में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु ने कहा- यहां टप्च् के लिए अलग से एंट्री की व्यवस्था की गई है। हम जैसे आम लोग धक्के खाने को मजबूर हैं।
रांची की सोनाली ने कहा- मैं पहली बार काशी विश्वनाथ का दर्शन करने आई हूं। बहुत आराम से दर्शन हुआ। बाबा का आशीर्वाद लेकर आनंद की अनुभूति हुई। सीवान के मिथिलेश कुमार गिरी ने कहा- साल के अंतिम सोमवार को दर्शन कर बहुत अच्छा लगा। धन्य हो गया। करीब आधे घंटे से लाइन में लगा हूं। यहां की योगी सरकार ने बहुत अच्छी व्यवस्था कर रखी है। सबको अच्छे से दर्शन करा रही है। रांची की रूपा कुमारी ने कहा- मैं तीसरी बार दर्शन करने काशी विश्वनाथ आई हूं। दर्शन कर बहुत अच्छा लगा। सुरक्षा व्यवस्था बहुत अच्छी है। बांके बिहारीरू श्रद्धालु बोले- वीआईपी के लिए अलग व्यवस्था, हम लोग धक्के खा रहे: बांके बिहारी का दर्शन करने के लिए लाइन में आगे बढ़ने की मशक्कत कर रहे एक श्रद्धालु से रिपोर्टर ने बात की। उन्होंने कहा- यहां 100-100 रुपए के टिकट काटकर वीआईपी के लिए अलग से एंट्री की व्यवस्था कराई गई है। हम जैसे आम लोग धक्के खाने को मजबूर हैं। काशी विश्वनाथ में कॉरिडोर के बाहर रोड किनारे बैरिकेडिंग लगाई गई है। इसी बैरिकेडिंग में लाइन से श्रद्धालुओं की एंट्री कराई जा रही है। भीड़ को देखते हुए बाबा विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन पर 3 जनवरी तक रोक लगा दी गई है। श्रद्धालु बाबा का झांकी दर्शन कर रहे हैं। बांके बिहारी में बुजुर्ग और बच्चों को न लाने की अपीलः बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन ने भीड़ को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। मंदिर प्रबंधन ने बुजुर्ग और बच्चों को अपने साथ नहीं लाने की अपील की है। मंदिर प्रबंधन का मानना है कि करीब 28 दिसंबर से 3 जनवरी तक करीब 40 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेंगे। प्रबंधन ने भीड़ की वजह से 25 दिसंबर से पांच जनवरी तक ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीजों, बीमार व्यक्तियों, बुर्जगों, दिव्यांगों, छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मंदिर न आने की अपील की है। नए साल पर अयोध्या में होटल फुल: नए साल पर अयोध्या में सभी होटल, गेस्ट हाउस, स्टे होम की एडवांस बुकिंग है। तीन जनवरी तक राम मंदिर में टटप्च् दर्शन और सुगम दर्शन के सभी स्लॉट भी एडवांस बुक हैं। शहर में वाहनों के प्रवेश पर पुलिस को प्रतिबंध लगाना पड़ा है, तो कुछ जगहों पर रूट डायवर्जन करना पड़ा।
