
संभल एजेंसी। शाही जामा मस्जिद के बगल में पुलिस चौकी बनेगी। इसका नाम सत्यव्रत पुलिस चौकी रखा गया है। शनिवार सुबह 11 बजे एएसपी श्रीश्चंद्र और सीओ अनुज चौधरी ने विधि-विधान से भूमि पूजन किया। आचार्य पं. शोभित शास्त्री ने 40 मिनट तक पूजा करवाई। थोड़ी देर में नींव भरी जाएगी। इधर, संभल से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और उनके पिता ममलुकुर्रहमान को जान से मारने की धमकी दी गई है। आरोपी ने घर में घुसकर कहा- सांसद और उनके पिता ने बहुत परेशान किया। वह उनकी जान ले लेगा। संभल के चंदौसी में आर्कियोलॉजिक सर्वे ऑफ इंडिया के सर्वे के दौरान मिली बावड़ी की खुदाई 8वें दिन भी जारी है। शनिवार को एक बार फिर एएसआई की 3 सदस्यीय टीम बावड़ी का सर्वे करने पहुंची है। अब तक खुदाई में 16 सीढ़ियां निकलकर सामने आई हैं। सीमेंट के खंभे भी मिले हैं। सपा विधायक अपने गांव में भी नहीं जीता सकीं: भाजपा विधायक ने कहा-कुंदरकी में मुस्लिमों ने ही नहीं बल्कि 90 फीसदी यादवों ने भी उन्हें वोट दिया है। असमोली की सपा विधायक पिंकी यादव पर निशाना साधते हुए रामवीर बोले- पिंकी यादव की ससुराल नाजरपुर कुंदरकी ब्लॉक में ही है। सपा विधायक अपना गांव भी सपा को नहीं जिता सकीं। इससे पता चलता है कि सपा के पास न तो मुस्लिमों का समर्थन रह गया है और न ही यादवों का।