
लखनऊ एजेंसी। यूपी में बारिश का दौर लगातार चौथे दिन शनिवार को भी जारी है। नोएडा में सीजन में पहली बार बारिश के साथ ओले गिरे। इतनी ओलावृष्टि हुई कि सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई। सुबह से प्रदेश के 20 शहरों में बारिश हो रही है।
कई जगह तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे गलन बढ़ गई है। गाजियाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ में 8वीं तक के स्कूल आज बंद हैं। मुजफ्फरनगर में मकान गिरने से युवक की मौत हो गई। सुबह 32 जिलों में घना कोहरा छाया। विजिबिलिटी 100 मीटर तक रह गई। मौसम विभाग ने आज 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 16 जिलों में ओले भी गिरने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 से 4 दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। मुजफ्फरनगर में 24 घंटे से बारिश जारी है। इसके चलते 8वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। यूपी के 20 जिलों में बारिश: बदायूं, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, लखनऊ, मथुरा, सहारनपुर, हाथरस, फिरोजाबाद, वाराणसी, मुरादाबाद, मेरठ, संभल, बिजनौर, गाजियाबाद और नोएडा, पीलीभीत, कुशीनगर, वाराणसी और ललितपुर में बारिश हुई है। मुरादाबाद में बरसात शुरू हो गई है। सुबह से बादल छाए हुए थे। दोपहर 1 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। बिजनौर में 24 घंटे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश की वजह से जन जीवन अस्त-व्यस्त है। सर्द हवाएं चल रही हैं। इससे गलन बढ़ गई है।बर्फबारी से श्रीनगर लेह हाईवे बंद, यात्री फंसे श्रीनगर एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और तनमार्ग में बर्फबारी के कारण फंसे 68 टूरिस्ट को शुक्रवार देर रात सेना ने रेस्क्यू किया। आर्मी ने बताया कि अचानक हुई भारी बर्फबारी और सड़कों के बंद होने के कारण 30 महिलाओं और 8 बच्चों समेत 68 लोग घाटी पर फंस गए थे। उन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। उन्हें शेल्टर और दवाएं भी दी गईं।