
मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। युवा ब्राह्मण समाज संगठन मेरठ मंडल के द्वारा शारदा रोड नारायण भवन में पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प. किशन कुमार किशनी और संचालन कुलदीप नारायण शर्मा ने किया। कार्यक्रम में के.के.शर्मा ( विभागाध्यक्ष इतिहास विभाग चौधरी चरण सिंह विश्वविघालय) ने कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय एक महान विचारक व दार्शनिक थे। वह 5 विधाओं शिक्षा, राजनीति, चिकित्सा, सामाजिक व विधि क्षेत्र में निपुण व्यक्तित्व के महापुरूष थे। शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक जन क्रान्ति के जनक थे। पं. संतोष शर्मा ने पंडित मदन मोहन मालवीय समाज सुधारक व शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के बारें में बताया।
सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र योगदान देने के लिए के.के.शर्मा ( विभागाध्यक्ष इतिहास विभाग चौधरी चरण सिंह विश्वविघालय) आशीष शर्मा , राजनीति क्षेत्र में एमएलसी धमेन्द्र शर्मा, पत्रकारिता के क्षेत्र मे ंपुष्पेन्द्र शर्मा, राजेश शर्मा, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ शालीन शर्मा को सम्मानित किया गया। इसके साथ जिला पंचायत सदस्य पूनम शर्मा को भी सम्मानित किया गया। प. भूदेवशर्मा ने ब्राह्मण समाज की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में ललित शर्मा, डॉ. रमाकांत पचौरी, सुरेन्द्र शर्मा, हर्षकांत, कुलदीप शर्मा, डॉ. मनोज शर्मा, पुनीत शर्मा, राजीव , अजय शर्मा, जितेन्द्र गौतम, गिरीश पराशर, आनन्द शर्मा, सौरभ दिवाकर शर्मा, देवेन्द्र कौशिक , रवि मिश्रा, प्रेमचन्द कौशिक, अनुपम शर्मा, उपस्थित रहे।