
मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के तत्वावधान में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत एकल समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय स्थित अटल सभागार में किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न विभागों एवं संबद्ध महाविद्यालयों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्घाटन मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला, रजिस्टर धीरेंद्र कुमार, परिषद के समन्वयक प्रोफेसर के .के. शर्मा कार्यक्रम की संयोजिका प्रोफेसर आराधना चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर वीरपाल प्रोफेसर रीनू जैन डा विवेक त्यागी निर्णायक मंडल की सदस्य शैल शर्मा व तान्या सिंघल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में योग विभाग विश्वविद्यालय परिसर, इस्माईल पीजी कॉलेज की बालिकाओं द्वारा समूह नृत्य पधारो म्हारे देश… तिलक स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन की शौर्य द्वारा एकल नृत्य घर बोले परदेसी पिया… मेरठ कॉलेज मेरठ के छात्रा साक्षी द्वारा बरसन लागी गी बदरिया… परिसर स्थित इतिहास विभाग के छात्रों रिशिता आदि द्वारा समूह नृत्य घुंघरू आओ हम किस बगिया से…. आरजीपीजी कॉलेज द्वारा एकल नृत्य इस्माइल नेशनल पीजी कॉलेज की हर्षित एमएस कॉलेज गाजियाबाद की बालिकाओं द्वारा समूह नृत्य हिंदी विभाग की नेहा ठाकुर द्वारा एकल नृत्य बायोटेक्नोलॉजी विभाग से एकल नृत्य विधि विभाग से एकल नृत्य इतिहास विभाग से एकल नृत्य संस्कृत विभाग से एकल नृत्य आरजीपीजी कॉलेज से एकल नृत्य केमिस्ट्री विभाग से कत्थक नृत्य एमएस कॉलेज गाजियाबाद से एकल नृत्य विधि विभाग से एक नृत्य जर्नलिज्म वह कम्युनिकेशन विभाग से एकल नृत्य सब कॉलेज हापुड से एकल नृत्य एन सी इ आर टी कॉलेज आफ लॉ से भक्ति गाना एकेपी पीजी कॉलेज हापुर से एकल नृत्य मनोहर लाल कॉलेज से एकल नृत्य कस कॉलेज माछरा से समूह नृत्य की कल दो दर्जन से अधिक प्रस्तुतियां दी गई। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में तान्या डांस एंड म्यूजिक अकादमी की संस्थापक तान्या सिघल एवं सुप्रसिद्ध म्यूजिशियन शैल शर्मा रही। समूह नृत्य प्रतियोगिता में विधि विभाग के सागर आदि को तृतीय पुरस्कार माछरा कॉलेज को द्वितीय पुरस्कार एवं इस्माइल पीजी कॉलेज मेरठ को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। वहीं एकल नृत्य प्रतियोगिता में आरजीपीजी कॉलेज मेरठ के काजल चौधरी को तृतीय पुरस्कार, आरजीपीजी कॉलेज मेरठ की दीपांशी को द्वितीय पुरस्कार, एवं विश्वविद्यालय परिसर स्थित अंग्रेजी विभाग की वर्णिका को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में प्रोफेसर आराधना ,प्रोफेसर ए वी कौर ,प्रोफेसर राकेश शर्मा,डॉक्टर विवेक त्यागी, डॉक्टर योगेश कुमार ,डॉक्टर कुलदीप कुमार त्यागी ,डॉ मनीषा त्यागी, प्रज्ञा महेश्वरी, डॉक्टर क्षमा ,डॉक्टर आशा बिष्ट ,रोहतास कुमार ,मयंक कुमार ,शाह राजा ,जोगिंदर कुमार शिव कुमार ,मोनिका ,निर्दोष कुमार ,धर्मेन्द्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अपेक्षा चौधरी ने किया।