
मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज प्राचार्या प्रोफेसर निवेदिता मलिक के कुशल निर्देशन में संगीत विभाग द्वारा संगीत समाज म्यूजिक कॉलेज, मेरठ के साथ संगीत के क्षेत्र में शास्त्रीय लोक,एवं सुगम संगीत के प्रचार प्रसार तथा अन्य सांगीतिक गतिविधियों हेतु एमओयू हस्ताक्षरित किया गया। इसके अंतर्गत दोनों संस्थाओं द्वारा मिलकर छात्राओं को भारतीय संगीत के विभिन्न विधाओं, शैलियों की सैद्धांतिक एवं प्रयोगात्मक पक्षों के प्रति परंपरागत एवं नवीन प्रवृत्तियों की जानकारी प्रदान करना है। साथ ही अन्य गतिविधियां जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम, इंटर्नशिप, प्रोजेक्ट शैक्षिक भ्रमण इत्यादि में छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर संगीत समाज म्यूजिक कॉलेज की प्रिंसिपल रुचिका सिंह, संगीत विभाग से डॉ किरण शर्मा, डॉ स्वाति शर्मा,डॉ सुमन सिंह, हेमंत शुक्ला, अंजली,प्रगति तथा फातिमा उपस्थित रहीं।