
मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। वनस्पति विज्ञान विभाग, रघुनाथ गर्ल्स पीजी कॉलेज एवं डॉक्टर आयुर्वेद कंपनी के मध्य छात्राओं एवं फैकल्टी के तकनीकी उन्नयन हेतु अनुबंध हस्ताक्षरित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य निवेदिता मालिक एवं डॉक्टर आयुर्वेद के ओनर मिस्टर केशव सिंघल द्वारा तकनीकी ज्ञानवर्धन हेतु शैक्षणिक सत्र 2024- 2027 में छात्राओं के परीक्षण, रिसर्च प्रोजेक्ट में सहायता, शैक्षणिक भ्रमण आदि हेतु इस अनुबंध की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर डॉक्टर आयुर्वेद के ओनर मिस्टर केशव सिंघल एवं वनस्पति विज्ञान विभाग ही एमएससी की छात्राओं ने हर्बल गार्डन, मेडिसिनल गैलरी का भ्रमण किया तथा प्लांट कंजर्वेशन सोसायटी और औषधीय पौधों के विषय में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर वनस्पति विज्ञान विभाग की एमएससी कोऑर्डिनेटर डॉ गरिमा मलिक द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर अनुपमा सिंह, डॉक्टर मधु मलिक, निर्लिप कौर, प्रोफेसर अमित शर्मा, संयोगिता, अनामिका का सहयोग रहा।