
नोएडा एजेंसी। 5 हजार किसानों ने दिल्ली के लिए कूच कर दिया है। पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए दिल्ली-यूपी को जोड़ने वाले चिल्ला बॉर्डर पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की है। वज्र वाहन और आरएएफ के जवान तैनात हैं। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। वाहनों की चेकिंग के चलते 5 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। नोएडा एक्सप्रेस-वे दोनों तरफ से बंद हो गया है। इससे पहले, दोपहर 12 बजे किसान नोएडा के महामाया फ्लाई ओवर के पास इकट्ठा हुए।
संसद का घेराव करने के दिल्ली की तरफ बढ़े तो पुलिस ने दलित प्रेरणा स्थल पर उन्हें रोक दिया। किसानों ने अपनी 4 मांगों को लेकर नोएडा डीएम मनीष वर्मा और ग्रेटर नोएडा, यमुना, नोएडा अथॉरिटी के सीईओ के साथ बैठक की थी। 3 घंटे तक बैठक चली थी, लेकिन बेनतीजा साबित हुई थी। 1 साल पहले भी इन्हीं मांगों को लेकर किसान संगठनों ने दिल्ली कूच किया था। इस बार किसानों की अगुआई भारतीय किसान परिषद के सुखबीर खलीफा, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पवन खटाना कर रहे हैं। प्रदर्शन में ये संगठन शामिल भाकियू टिकैत, भाकियू महात्मा टिकैत, भाकियू अजगर, भाकियू कृषक शक्ति, भारतीय किसान परिषद, अखिल भारतीय किसान सभा, किसान एकता परिषद, किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा, जवान जय किसान मोर्चा, सिस्टम सुधार संगठन आगरा। इसकी अगुवाई भारतीय किसान परिषद के सुखबीर खलीफा और भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पवन खटना कर रहे हैं। दिल्ली डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने कहा- हमें अग्रिम जानकारी मिली थी कि कुछ किसान संगठनों ने दिल्ली कूच का ऐलान किया है। अभी सदन भी चल रहा है तो फिलहाल उन्हें नई दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है। हमने अपनी ओर से पुख्ता इंतजाम किए हैं। हमारी कोशिश रहेगी कि दिल्ली में कानून व्यवस्था बाधित न हो, ट्रैफिक की समस्या ना आए और आम जनता को भी किसी प्रकार की परेशानी न आए। हम लगातार नोएडा पुलिस के संपर्क में हैं। जानकारी साझा कर रहे हैं। उनके साथ अच्छा समन्वय है। नोएडा पुलिस ने सीटू (किसान संगठन) जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा समेत 10 किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया है। मंत्री बोले- सरकार बात सुनने के लिए तैयार किसानों के श्दिल्ली चलोश् मार्च पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा- सरकार किसानों की बात सुनने के लिए और उनसे बात करने के लिए तैयार है। पिछली बार भी जिन कानूनों पर उनको ऐतराज था सरकार ने बिना किसी शर्त के उसे वापस लेने का काम किया। ये सरकार की नीयत को दर्शाता है कि पूरी तरीके से किसानों की भावना के साथ हमारी केंद्र की छक्। काम करने का प्रयास कर रही है। बातचीत का रास्ता सरकार ने खोल रखा है। मुझे लगता है पहले बातचीत होनी चाहिए।
थ्री लेयर सिक्योरिटी प्लान तैयार नोएडा के जॉइंट एसपी शिवहरि मीना ने कहा- किसानों द्वारा दिल्ली कूच के आह्वान के लिए किसानों के साथ लगातार बातचीत जारी है। कल भी 3 घंटे हमने बातचीत की थी। हमने थ्री लेयर सिक्योरिटी प्लान तैयार किया है। इसके तहत लगभग 5 हजार कर्मचारी विभिन्न रास्तों पर चौकिंग कर रहे हैं। ट्रैफिक मैनेजमेंट भी किया जा रहा है। 1000 के करीब पीएसी के जवान तैनात हैं। इसके अतिरिक्त वाटर कैनन, टियर गैस स्क्वॉड और अन्य अनुशासनिक शाखाएं सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात हैं। नोएडा एक्सप्रेस-वे दोनों तरफ से बंद नोएडा एक्सप्रेस-वे दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है। ग्रेटर नोएडा जाने वाले वाहनों को सेक्टर-18 से डायवर्ट किया गया है।वहीं, नोएडा से दिल्ली जाने वाले वाहनों को सेक्टर-94 से डायवर्ट कर दिया गया है। भारतीय किसान परिषद के सुखवीर खलीफा ने कहा- हम दिल्ली जरूर जाएंगे और संसद का घेराव करेंगे। हमें अपना हक लेना है। किसानों की यह हैं मांगे द किसानों को जमीन अधिग्रहण के बदले 10 प्रतिशत प्लॉट दिया जाए। द 64.7 प्रतिशत की दर से किसानों को मुआवजा मिले। द नए भूमि अधिग्रहण कानून के अनुसार, बाजार दर का 4 गुना मुआवजा दिया जाए। द भूमिधर, भूमिहीन किसानों के बच्चों को रोजगार और पुनर्वास के सभी फायदे दिए जाएं।