
मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। एन.एएस डिग्री कॉलेज मेरठ में पुरातन छात्र मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि हरि ओम वत्स (पूर्व पाठयक्रम निर्देशक इसरो) व आयोजन समिति सचिव आदित्य शर्मा द्वारा नानक चन्द की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि, एन.ए.एस. कॉलेज प्रबंध समिति सचिव अमित कुमार शर्मा, ट्रस्टी राजेन्द्र शर्मा पूर्व विधायक, प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार अग्रवाल, पुरातन छात्र समिति अध्यक्ष नैन सिंह, विष्णु कुमार शर्मा द्वारा किया गया।
कॉलेज प्रबंध समिति सचिव अमित कुमार शर्मा ने कहा कि पुरातन छात्रों का यह कार्यक्रम एन.ए.एस. डिग्री कॉलेज मेरठ में पहली बार हुआ है। यह हमारे लिए गौरव की बात है कि कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय, अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया है। जब कहीं भी अर्न्तराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचने वाले का नाम एन.ए.एस डिग्री कॉलेज से जुड़ा होता है तो मन प्रफुल्लित हो जाता है। ऐसा प्रतीत होता है कि अपने परिवार के व्यक्ति ने इतनी ख्याति प्राप्त की है। प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि मैं भाग्यशाली हूँ जो मेरे कार्यकाल में कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। एन.ए.एस. कॉलेज के ख्याति प्राप्त पुरातन छात्रों से मिलकर मैं अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। आदित्य शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि पुरातन छात्र मिलन कार्यक्रम के आयोजन का मकसद नये छात्रों को प्रेरणा देना व यह संदेश देना है कि वो देखें कि कॉलेज के छात्र कहां-कहां तक पहुँचे हैं और यदि वह लोग कुछा लाभ पुरातन छात्रों के अनुभव के लेना चाहे ंतो उन्हें लेना चाहिए। कार्यक्रम के शुभारम्भ में माँ सरस्वती वन्दना पवनेश गौड़ व उनके साथियों द्वारा की गयी।बतादे कि पवनेश गौड़ भीकॉलेज के पुरातन छात्र हैं और संगीत में एक विशेष नाम रखतें हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुकेश गौड़ द्वारा गानों द्वारा समा बांधा वहीं विष्णु कुमार शर्मा द्वारा शानदार गजल की प्रस्तुति दी गयी। सम्मानित होने वाले पुरातन छात्रों में विनोद कुमार शर्मा (पूर्व हॉकी खिलाड़ी), ललित कुमार (आई0जी0 बीएसएफ), गजेन्द्र सिंह ( न्यायाधीश उच्च न्यायालय), रोमियो जेम्स (ओलम्पियन हॉकी खिलाड़ी), प्रमोद बाटला (भारती हॉकी खिलाड़ी), दिलीप सान्याल (अर्न्तराष्ट्रीय एम्पायर बैडमिन्टन), विष्णु कुमार शर्मा (राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी व सहायक आयुक्त), रमन त्यागी (एस.पी. सीबीआई), आदेश गोयल (अपर आयुक्त जीएसटी), वजीर यादव (पूर्व विधायक) आदि मुख्य रूप से रहे। मुख्य अतिथि हरि ओम वत्स (पूर्व पाठयक्रम निर्देशक इसरो) ने कहा कि अपनी जीवन के पुराने दिनों को याद कर मन भावुक हो गया।
कॉलेज में समय की मांग के साथ अनेक सकारात्मक कार्य किये गये। नये कोर्स बढ़ाये गये व कॉलेज के पुराने स्वरूप को बचाये रखते हुए यह सभी कार्य करना सराहनीय कार्य है। जिसके लिए सभी प्रबन्ध समिति पदाधिकारीगण व समयत्र पर नियुक्त प्राचार्य बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा हम सभी पुरातन छात्रों को यह प्रयास करना चाहिए की नये छात्र-छात्राओं को यहि कहीं भी हमारे दिशा-निर्देशन की आवश्यकता हो तो उसके लिए हम सभी थोड़ा समय निकालें, यही हमारा अपनी पुरानी संस्था जिसकी वजह से हम लोग आज एक मुकाम पर हैं, उसके लिए सही योगदान होगा। अध्यक्ष नैन सिंह ने कि अपने धन्यवाद सम्बोधन में सभी को इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और अपने साथियों की ओर से कॉलेज को यह आश्वासन दिया कि इस उम्र में भी हम लोग जो सहयोग यहाँ के छात्र-छात्राओं को दे सकेंगे वह हम सभी करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के पुरातन छात्र सह सचिव दीपक शर्मा, प्रो. एस.के.शर्मा, पूर्व अध्यक्ष डा. अजेन्द्र शर्मा, प्रो. ललिता यादव, प्रो. विवेक त्यागी, प्रो. अलका तिवारी, डा.आर.आर. भारद्वाज, एन.ए.एस.इन्टर कॉलेज की प्राधानाचार्य आभा शर्मा, अजित सिंह, स्वाति शर्मा, डा. अम्बिका कालरा, पुनीत शर्मा कालिज के समस्त कर्मचारियों का सहयोग रहा।