
मेरठ। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेरठ कैंट, मेरठ सिटी प्रधान डाकघर में भिन्न भिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ मेरठ कैंट प्रधान डाकघर व मेरठ सिटी प्रधान डाकघर के दोनों सीनियर पोस्टमास्टर चंचल ढाका व धर्मेश गगनेजा द्वारा अपने अपने कर्मचारियों को फिट इंडिया की शपथ ग्रहण करवाई गई। इस अवसर पर रस्सा कशी,म्यूजिकल चेयर ,डक रेस,स्लो मोशन,साईकिल रेस,सुई में धागा पिरोना,गुब्बारे फोड़ना सहित विभिन्न प्रतियोगिता कराई गई। प्रतिभागियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान भी प्राप्त कर पुरस्कार भी जीते। मंच का संचालन महेंद्र सिंह वर्मा, सहायक डाकपाल, लेखानुभाग मेरठ सिटी प्रधान डाकघर द्वारा किया गया।