मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ में 70 यूपी वाहिनी एनसीसी मेरठ द्वारा आयोजित 10 दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में मेरठ ग्रुप के ग्रुप कमाण्डर ब्रिगेडियर नवीन राठी ने कैम्प का निरिक्षण किया एवं कैम्प में पूरे प्रदेश से आये हुऐ विभिन्न कैडेटस से मुलाकात की । उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं तथा उनके प्रशिक्षण प्रणाली का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर कैम्प कमांडेट कर्नल पंकज मग्गों एवं डिप्टी कैम्प कमांडेट कर्नल नीरज कुमार नेे कैम्प में होने वाली गतिविधियों के बारे में ग्रुप कमाण्डर ब्रिगेडियर नवीन राठी को विस्तृत रूप से अवगत कराया
निदेशालय की बेस्ट कैडेटस टीम जो कि गणतन्त्र दिवस कैम्प में भाग लेगी का चयन भी मेरठ ग्रुप के ग्रुप कमाण्डर ब्रिगेडियर नवीन राठी द्वारा ही किया जायेगा । इस सम्बध में सम्पूर्ण प्रदेश से आये हुऐ बैस्ट कैडेटस् के साथ भी ब्रिगेडियर नवीन राठी ने मुलाकात की। उन सभी को बेस्ट कैडेट के कम्पटिशन में जोश के साथ प्रतिभाग करने कि लिऐ प्रेरित किया । निदेशालय की थल सेना कैम्प के लिए चयनित टीम जो कि प्रदेश के 11 विभिन्न ग्रुपो से आई है, उनके कैडेटस् को संबोधित करते हुऐ ब्रिगेडियर नवीन राठी ने कहा की आप सभी का इस राष्ट्रीय कैडेट कोर थल सेना शिविर में हार्दिक स्वागत है यह केवल एक शिविर नहीं है यह एक ऐसा मंच है जहां अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और राष्ट्रप्रेम की परीक्षा होती है। अनुशासन इस प्रशिक्षण का आधार है। बिना अनुशासन के कोई टीम नहीं बन सकती, और बिना टीम के कोई लक्ष्य पूरा नहीं हो सकता । इस अवसर पर ब्रिगेडियर नवीन राठी ने सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर प्रमोद कुमार शर्मा से भी मुलाकात कि एवं प्रदेशस्तरिय कैम्प का सुभारती विश्वविद्यालय में आयोजन करने लिए धन्यवाद किया ।
