सहारनपुर। हर घर तिरंगा के अंतर्गत चलाए जा रहे कार्यक्रम के अंतर्गत आज जनपद के विभिन्न विकाश क्षेत्रों के उच्च प्राथमिक विद्यालय, कस्तूरबा गांधी, बालिका विद्यालयों, प्राथमिक विद्यालयों एवं कंपोजिट विद्यालयों में तिरंगा रैली, तिरंगा सेल्फी प्वाइंट, तिरंगा प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। तिरंगा रैलियों में प्रतिभागियों ने स्कूटर, मोटर साइकिल, बाईं साइकिल एवं पैदल विद्यालय के स्टाफ सहित छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक तिरंगे सहित प्रतिभाग किया तथा तिरंगा रैली में छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति नारे, गीत द्वारा समाज को उद्वेलित करने का प्रयास किया गया। गगन भेदी उद्घोष के साथ-साथ पूरे उत्साह से विभिन्न ग्राम पंचायतों में आगामी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आम जनमानस को भी तिरंगा रैली में सम्मिलित कर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। तिरंगा रैली के समय उपस्थित जनसमूह को अपने घर, प्रतिष्ठानों व भवनों के ऊपर भी राष्ट्रीय झंडे को लगाई जाने के लिए प्रेरित किया गया जिससे कि प्रत्येक व्यक्ति के मन में देश प्रेम तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना जागृत हो। तिरंगा सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों ने सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा की विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर अपने नाम के सर्टिफिकेट भी डाउनलोड किए गए। तिरंगा प्रदर्शनी में बच्चो द्वारा राष्ट्रीय झंडे का निर्माण कर विद्यालयों में प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। इसी के अनुक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुमारी कोमल द्वारा तिरंगा रैलियों के आयोजन के साथ-साथ आज से 15 अगस्त तक समस्त विद्यालय तथा कार्यालयों पर तिरंगा प्रकाश की व्यवस्था कराए जाने के विशेष निर्देश दिए गए तथा 15 अगस्त की प्रातः में समस्त ग्राम पंचायतों में प्रभात फेरी आयोजन के उपरांत निर्धारित समयानुसार जनप्रतिनिधियों, एसएमसी सदस्यों व अभिभावकों तथा ग्रामवासियों को आमंत्रित कर झंडारोहण के उपरांत देशभक्ति के विभिन्न कार्यक्रम कराकर अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित कराए जाने के लिए भी निर्देशित किया है।
