मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। चौधरी चरण सिंह विश्वविघालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला के दिशा निर्देशन में ललित कला विभाग एवं साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद के संयुक्त तत्वाधान में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया । देशभक्ति कार्यक्रमों की श्रृंखला में पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । संयोजिका प्रोफेसर अलका तिवारी एवं कार्यक्रम अध्यक्ष प्रोफेसर के.के.शर्मा सामान्य उत्साहित एक सांस्कृतिक परिषद तथा श्रतपन शर्मा, उपनिदेशक, बुनकर सेवा केंद्र ,मेरठ संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। देशभक्ति के भावों से, रंगों से ओत प्रोत पोस्ट बनाकर प्रतिभागियों ने हर घर तिरंगा फहराने के लिए जन समूह को प्रेरित किया।
