सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। सीबीएसई ‘क्लस्टर-19’ अंडर-14 व अंडर 17 बास्केट बॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। स्थानीय चन्द्रनगर स्थित आशा मॉडर्न स्कूल में आयोजित सीबीएसई ‘क्लस्टर-19’ अंडर-14 व अंडर 17 बास्केट बॉल टूर्नामेंट में चौधरी केडीपी स्कूल बागपत ने प्रथम, इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मेरठ ने द्वितीय व आशा मॉडर्न स्कूल सहारनपुर एवं सेंट एंड्रयूस स्कूल आगरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि चौधरी केडीपी स्कूल बागपत के पार्थ चौधरी को शीर्ष खिलाड़ी घोषित किया गया। इसके अलावा अंडर-17 में नेहरू वर्ल्ड स्कूल गाजियाबाद प्रथम, मेरठ पब्लिक स्कूल मेरठ द्वितीय व आशा मॉडर्न स्कूल सहारनपुर एवं आरएसडी एकेडमी मुरादाबाद तृतीय स्थान पर रहे। नेहरू वर्ल्ड स्कूल के सुजल धारीवाल को शीर्ष खिलाड़ी घोषित किया गया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए सैंटमैरीज स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर शीला सौलंकी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा को ही नहीं बढ़ाते, बल्कि अनुशासन नेतृत्व व एकता की भावना का भी निर्माण करते है। विद्यालय प्रबंधक सुश्री आशा जैन व प्रधानाचार्य डॉ.दिव्य जैन ने सभी विजेता टीमों व कोचों को बधाई देते हुए कहा कि यह आयोजन छात्रों के बहुमुखी विकास की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण प्रयास रहा। उन्होंने हारने वाली टीमों को भी निरंतर अभ्यास व आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक उपस्थित रहे।
