मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। पीवीवीएनएल एमडी ईशा दुहन ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० ने उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, अब घर बैठे बिल भुगतान की प्रक्रिया को और अधिक सरल और सुलभ बना दिया है। डिस्कांम द्वारा उपभोक्ताओं को विभिन्न माध्यमों रो बिल भुगतान की सुविधा दी जा रही है जिसमे उन्हें बिजलीघर या कार्यालय आने की आवश्यकता नही होगी। बिजली उपभोक्ताओं को निम्नलिखित माध्यमों से बिजली बिल के भुगतान की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। ऑनलाईन घर बैठे बिजली बिल जमा करने की सुविधा: उपभोक्ताओं को घर बैठे ऑनलाईन बिजली का बिल जमा कराने की सुविधा प्रदान की गयी है। उपभोक्ताओं को ऑनलाईन विल जमा कराने के लिये यूपीपीसीएल की वेबसाईट नचमदमतहल.पदध्चअअदस.वतह के अन्तर्गत ब्वदेनउमत बवतदमत पर क्लिक करना होगा, विकल्प आने पर ऑनलाईन बिजली बिल का भुगतान किया जा सकता है। ऑनलाईन बिल जमा करने के लिए उपभोक्ता विभागीय वेबसाइट के अतिरिक्त, विभिन्न पेमेंट ऐप जैसे ठभ्प्ड नचप, च्ंलजउ, ।उं्रवद च्ंल, च्ीवदमच्म आदि द्वारा विद्युत बिल अपने घर बैठे ही सुविधापूर्वक जमा कर सकते हैं। इस योजना मे स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाओं द्वारा, बिजली सखी के रूप में उपभोक्ताओं को जागरूक कर, बिजली का बिल जमा कराया जा रहा है। इससे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कमीशन के रूप में आय भी हो रही है, इससे महिलाओं को रोजगार भी उपलब्ध हो रहे हैं और लोगों को घर बैठे बिजली के बिल जमा कराने की सुविधा भी मिल रही है। विद्युत सखियों द्वारा उपभोक्ताओं को नियमित रूप से बिल जमा करने के लिये प्रेरित कर, बिजली का बिल जमा कराया जा रहा है तथा कमीशन के रूप में आय भी हो रही है। ई-पोस मशीन के माध्यम से बिजली के बिलों को जना कराने की सुविधा प्रदान की जा रही है इस सुविधा के अन्तर्गत अब बिजली उपभोक्ता राशन की दुकानों पर भी अपना बिजली का बिल जमा करा सकते हैं। राशन डीलर सरकार की इस महत्वकाशी योजना से जुडकर बहुउद्देशीय कार्य करते हुय ई-पोस मशीन से विद्युत बिल जमा करा रहे हैं। जिला सहकारी बैंकों के अधीन कापरेटिव सोसायटी के द्वारा भी म-चवे मशीन से विद्युत बिल जमा कराने की सुविधा प्रदान की गयी है। जिला सहकारी बैंकों के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में स्थित सहकारी समितियों द्वारा उपभोक्ताओं को प्रेरित कर, बिजली का बिल जमा कराया जा रहा है। मीटर रीडर के माध्यम से बिजली बिल जमा करने की सुविधा। मीटर रीडर जोकि प्रतिमाह रीडिंग लेने एवं बिल बनाने घर आता है, के माध्यम से भी तत्काल बिल का भुगतान कर, रसीद प्राप्त की जा सकती है। जनसुविधा केन्द्र के माध्यम से बिजली के बलों को जमा कराने की सुविधा प्रदान की जा रही हैं। इस सुविधा के अन्तर्गत श्अब बिजली उपभोक्ता जनसुविधा केन्द्रों पर अपना बिजली का बिल जमा करा सकते हैं। पश्चिमांचल डिस्कांम ने निम्नलिखित फिनटेंक एजेन्सियों के माध्यम से, बिजली के बिल जमा कराने की सुविधा शुरू की है। इन एजेन्सियों के प्रतिनिधि उपभोक्ताओं को बिजली बिल की रसीद के साथ तत्काल भुगतान की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। उपभोक्ता अपनी सुविधानुसार किसी भी माध्यम से बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं। उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि भुगतान करते समय रसीद अवश्य लें।
