सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नवागत् ड्रग इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह का स्वागत व सम्मान किया। इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अमर हक राणा, संगठन उपाध्यक्ष डॉ.रिनुराज कश्यप व राष्ट्रीय सलाहकार मुकेश के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी जिला चिकित्सालय पहंुचे, जहां उन्होंने नवागत ड्रग इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत व सम्मान किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने डीआई को फार्मासिस्टों की समस्याओं से अवगत करते हुए उनका निराकरण करने की मांग की। जिस पर नवागत् डीआई ने अपने स्तर से समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ फार्मासिस्ट खुर्शीद आलम, वरिष्ठ फार्मासिस्ट नौशाद मलिक आदि रहे। एडवोकेट अल्ताफ, राजीक गौड़, मोहसिन मलिक व सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
