मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 50 से कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक विद्यालयों के प्रस्तावित विलय के निर्णय को वापस लेने की घोषणा पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री एवं राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक श्री सुनील भराला ने गहरी संतोष और हर्ष व्यक्त किया है। गौरतलब है कि लगभग 29,000 प्राथमिक विद्यालयों के विलय से 5 लाख छात्र-छात्राएं और 50 हजार से अधिक शिक्षकीय स्टाफ प्रभावित होने की आशंका थी। इस पर गहन चिंता व्यक्त करते हुए भराला ने पूर्व में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर मांग की थी कि इन विद्यालयों को बंद करने के बजाय इनके संसाधनों और शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार कर इन्हें और सशक्त बनाया जाए। वहीं दूसरी ओर विपक्षी नेताओं के द्वारा प्राइमरी विद्यालयों के विषय को लेकर बड़ा मुद्दा बनाने का सपना सजा रहे थे उनके सपने को भी योगी सरकार ने चकनाचूर कर दिया हमारी सरकार ने प्राथमिक विद्यालयों को लेकर अधिकारी एवं कर्मचारियों के माध्यम से प्राथमिक शिक्षा पर जोर दिया जाएगा जिन विद्यालयों में शिक्षार्थी कम है जनजागरण करके विद्यार्थियों की संख्या बढ़ायी जाएगी।
इस दौरान जिलाध्यक्ष विवेक रस्तोगी, आलोक सिसोदिया, पूर्व विधायक हरपाल सैनी, नमन भारद्वाज, राजकुमार कौशिक, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा , सपना अग्रवाल प्रदीप चौधुरी , हरिओम , मनीष यादव , राजेश शर्मा उपस्थित रहे ।
