नई दिल्ली एजेंसी। संसद के मानसून सत्र के छठे दिन सोमवार को लोकसभा में दोपहर 2ः05 मिनट पर ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू हुई। सरकार की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चर्चा की शुरुआत की। लोकसभा में बहस के लिए 16 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। इससे पहले विपक्ष ने बिहार वोटर वेरिफिकेशन से जुड़े स्पेशल इंटेसिव रिवीजन मुद्दे पर हंगामा किया। सदन को तीन बार स्थगित किया गया था। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- संसद ऐसे नहीं चलता। जब सभी ने फैसला किया कि ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होगी। अचानक चर्चा से 10 मिनट पहले शर्तें लगा देना सही नहीं। उनकी मांग है कि सरकार वादा करे कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद बिहार वोटर वेरिफिकेशन मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। ये सही नहीं है। ये धोखा है। कांग्रेस पार्टी और विपक्ष अपने वादे से पलट गए। द राजनाथ बोले- सिंदूर की लाली शौर्य की कहानी: वायुसेना ने मुरीदके और बहावलपुर के ठिकानों को नष्ट किया। पूरे 22 मिनट में ऑपरेशन पूरा कर लिया। आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारा। यह सिंदूर की लाली शौर्य की कहानी है, भारत के मस्तक पर वीरता की निशानी है। ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने के लिए हमने कई बातों पर विचार किया। पाकिस्तान के आम लोगों को कोई क्षति न हो, इसका ध्यान रखा गया। हमने पाकिस्तान के 9 आतंकी टारगेट्स को सटीकता (प्रिसीजन) से नष्ट किया। 100 से ज्यादा आतंकी, ट्रेनर, हैंडलर मारे गए। आतंकी का इन्हें खुला समर्थन था। 6-7 मई को भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से सैन्य कार्रवाई को अंजाम दिया। 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी और कायराना हमला हुआ। 26 निर्दोष लोगों को जान गई। धर्म पूछकर गोली मारी गई। यह घृणित काम था। यह भारत की सहनशक्ति की परीक्षा थी। प्रधानमंत्री की बैठक में सेनाओं को छूट दी गई कि वे निर्णायक कार्रवाई करें।
द शशि थरूर ने पार्टीलाइन मानने से इनकार किया: शशि थरूर ने ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में होने वाली चर्चा में पार्टीलाइन मानने से इनकार किया है। एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस की तरफ से चर्चा को लीड करने और सरकार पर हमला करने को कहा गया था। इसके लिए राहुल गांधी के ऑफिस ने थरूर से कॉन्टैक्ट किया था, लेकिन तिरुवनंतपुरम सांसद ने इनकार कर दिया। थरूर ने कहा कि वे ऑपरेशन सिंदूर के पक्ष में ही बोलेंगे। 01रू07 च्ड 28 जुलाई 2025 लोकसभा की कार्यवाही आज तीसरी बार स्थगित लोकसभा में आज ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू नहीं हो पाई। विपक्ष के हंगामे के चलते सदन को अब तक तीन बार स्थगित किया जा चुका है। अब दोपहर 2 बजे कार्यवाही शुरू होगी।
